मंत्री तोखन साहू का पत्र… अब नजरें मुख्य सचिव विकास शील पर—कितनी गंभीरता से लेंगे बच्चों के भविष्य का सवाल?

बिलासपुर। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल विवाद अब एक बड़े प्रशासनिक टेस्ट में बदल गया है। जहां एक ओर केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने इस पूरे मामले को “विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विश्वासघात” मानते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, वहीं अब सबकी निगाहें छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील पर टिक गई हैं।

CBSE का वादा, CG बोर्ड का दबाव—भड़के पालक

व्यापार विहार स्थित ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल पर आरोप है कि
-CBSE पैटर्न से पढ़ाई और परीक्षा का भरोसा देकर एडमिशन लिया गया
– लेकिन अब अचानक छत्तीसगढ़ बोर्ड में बैठने के लिए दबाव बनाया जा रहा है

इससे 40 से अधिक अभिभावकों में आक्रोश है और बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है।

मंत्री का सख्त पत्र—जांच और कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश

 

मंत्री तोखन साहू ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में साफ कहा है:
-सीनियर अधिकारियों की टीम गठित कर तत्काल जांच हो
-जांच निष्पक्ष और पारदर्शी हो
– दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए

उन्होंने यह भी कहा—
-“बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा।”

अब असली सवाल: मुख्य सचिव कितनी गंभीरता दिखाएंगे?

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा हो गया है—
– क्या मुख्य सचिव विकास शील इस पत्र को सामान्य औपचारिकता मानेंगे
– या फिर इसे हाई-प्रायोरिटी केस बनाकर त्वरित कार्रवाई करेंगे?

क्योंकि
– मामला सीधे 40+ बच्चों के भविष्य से जुड़ा है
– और
– इसमें शिक्षा विभाग की जवाबदेही भी तय हो सकती है

प्रशासन की साख दांव पर

अगर इस मामले में
-तुरंत जांच और सख्त कार्रवाई होती है
तो यह प्रशासन की संवेदनशीलता और जवाबदेही को दर्शाएगा

लेकिन अगर
– मामला फाइलों में दब गया
तो यह न सिर्फ प्रभावित परिवारों के साथ अन्याय होगा, बल्कि
-पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करेगा

अब फैसला प्रशासन के हाथ में

मंत्री तोखन साहू ने अपना काम कर दिया है—
– अब बारी है मुख्य सचिव विकास शील की

कि वे इस मुद्दे को
-सिर्फ एक शिकायत मानते हैं
या
-बच्चों के भविष्य की लड़ाई समझकर निर्णायक कार्रवाई करते हैं

 

  • Related Posts

    बिलासपुर में स्मार्ट सिटी के साइन बोर्ड कबाड़ में—जिंदा संसाधन, मरी हुई जवाबदेही

    बिलासपुर को “स्मार्ट सिटी” बनाने का सपना कागज़ पर नहीं, सड़कों पर दिखना चाहिए। लेकिन नगर निगम के जोन कार्यालय क्रमांक 5 परिसर की तस्वीरें कुछ और ही कहानी कहती हैं—पब्लिक की सुविधा के लिए लगाए गए साइन बोर्ड, कबाड़ के पास पड़े हुए। यहां एक बात साफ कर देना जरूरी है— ये बोर्ड टूटे-फूटे या बेकार नहीं हैं। वे अच्छी स्थिति में, पढ़ने योग्य और तुरंत उपयोग के काबिल हैं। यहीं से सवाल और तीखा हो जाता है— जब संसाधन जिंदा हैं, तो व्यवस्था क्यों…

    Continue reading
    सम्मान, साहित्य और संवेदना का संगम” — बिलासपुर में सजी शब्दों की गरिमामयी महफिल

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरा एक बार फिर साहित्य, समाजसेवा और सम्मान की उजली परंपरा से आलोकित हुई, जब प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी द्वारा भव्य वार्षिकोत्सव, विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन शासकीय जे.पी. वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित कर नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का दीप प्रज्वलित किया गया। इस गरिमामयी आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश  सुरेन्द्र तिवारी की चर्चित कृति “सफ़हात…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *