बिलासपुर नगर निगम की तैयारियों की खुली पोल, शपथ ग्रहण समारोह में पत्रकारों को हुई परेशानियाँ

नगर निगम प्रशासन पर सवाल: क्या महापौर और पार्षदों का नहीं हुआ था शपथ ग्रहण का अभ्यास?

 

बिलासपुर: नगर निगम के शपथ ग्रहण समारोह में न केवल नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी को एक गड़बड़ी का सामना करना पड़ा, बल्कि पत्रकारों को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुंगेली नाका स्थित ग्रीन गार्डन मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में पत्रकारों के लिए बैठने की व्यवस्था ठीक से नहीं की गई थी। पत्रकारों के लिए जो विशेष क्षेत्र निर्धारित किया गया था, वहां पार्टी के लोग भी बैठे हुए थे, जिससे पत्रकारों को अपनी सीट नहीं मिल पाई और उन्हें खड़े रहकर कार्यक्रम को कवर करना पड़ा।

इसके अलावा, पीने के पानी की व्यवस्था भी समय पर नहीं की गई और गर्मी से हलाकान पत्रकारों के लिए कूलर की सुविधा थी, लेकिन वह भी सिर्फ पार्टी के नेताओं की दिशा में था, जिससे पत्रकारों को गर्मी में और भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आपको बता दें कि  प्रदेश में नगरी निकाय चुनाव 13 फरवरी को संपन्न हुए थे और परिणाम का ऐलान 15 फरवरी को किया गया था। इस चुनाव में बिलासपुर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने शानदार प्रदर्शन किया। भाजपा प्रत्याशी एल पद्मजा ने महापौर की सीट पर जीत हासिल की, और पार्टी ने 49 पार्षदों के साथ सबसे ज्यादा सीटें भी जीतीं।

शुक्रवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में बिलासपुर कलेक्टर शरण ने नवनिर्वाचित महापौर एल पद्मजा और सभी 70 पार्षदों को शपथ दिलाई।

लेकिन शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक छोटी सी गड़बड़ी हुई। महापौर पूजा विधानी ने पहली बार शपथ के दौरान “सांप्रदायिकता को अक्षुण्य रखूंगी” शब्द कहे, जबकि उन्हें “भारत की प्रभुता और अखंडता को अक्षुण्य रखूंगी” कहना था। इस पर कलेक्टर ने महापौर को दूसरी बार शपथ दिलाने का निर्देश दिया। इस गलती के बाद महापौर ने सही शब्दों के साथ शपथ ली।

इस दौरान, कार्यक्रम स्थल पर शोरगुल भी बढ़ गया था क्योंकि मंच में आ रहे पार्षद लगातार शपथ ले रहे थे, जिससे माहौल काफी अव्यवस्थित हो गया था। यह स्थिति ऐसी थी, जैसे किसी व्यस्त सब्जी बाजार में हो, जिससे शपथ ग्रहण की प्रक्रिया थोड़ी असंगठित महसूस हो रही थी। इसको देखते हुए कलेक्टर ने तुरंत और बचे पार्षदों को कहा कि जैसे जैसे मैं बोलूंगा वैसे वैसे आप लोगों को रुक रुक कर बोलना है. उसके बाद व्यवस्था ठीक हुई तब तक निगम की व्यवस्था की पोल खुल चुकी थी .

इस घटना के बाद यह चर्चा का विषय बन गया कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम को और अधिक सुव्यवस्थित और व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके। 

वहीं आयोजन में आई छोटी-छोटी गड़बड़ियों ने भी कई सवाल उठाए हैं।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: श्रावण के प्रथम सोमवार पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष, रुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब

    बिलासपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को सागा ले-आउट स्थित शुभम विहार के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर के संस्थापक, संरक्षक अध्यक्ष एवं लोक संचेतना फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष आई.एस.एस. डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने रुद्राभिषेक के उपरांत कहा कि श्रावण मास प्रकृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम…

    Continue reading
    बिलासपुर: वर्दी की साख पर सवाल? एएसआई धर्मेंद्र यादव का बेटा आयुष यादव ब्लैकमेलिंग के आरोप में साथियों संग गिरफ्तार

    छह केस, 307 का आरोपी… फिर भी नहीं टूटा हौसला! आयुष यादव की गिरफ्तारी ने सिस्टम पर खड़े किए बड़े सवाल वर्दी की साख पर सवाल या सिस्टम की विफलता? ब्लैकमेल गैंग ने समाज को क्या संदेश दिया बिलासपुर: सरकंडा पुलिस द्वारा उजागर किया गया कथित ब्लैकमेल और उगाही का मामला केवल 14.50 लाख रुपये और लगभग 450 ग्राम सोने के जेवरात की कथित हड़प का मामला नहीं है। यह कानून के डर, परिवारों की सुरक्षा और अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस पर गंभीर सवाल खड़े करता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *