बिलासपुर: जुए की रेड में पकड़े गए मुन्ना गोयल पर कोयला चोरी नेटवर्क से जुड़े होने की चर्चाएं

गतोरी के लग्ज़री फार्महाउस में जुए का बड़ा फड़ बेनकाब

CSP सिविल लाइन और SDOP कोटा की संयुक्त रेड, फार्म मालिक समेत 8 जुआरी गिरफ्तार, 40 लाख का माल जब्त

बिलासपुर। शहर से लगे ग्राम गतोरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में चल रहे हाईप्रोफाइल जुए के फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फार्म मालिक समेत 8 जुआरियों को धर दबोचा। सीएसपी सिविल लाइन और एसडीओपी कोटा के नेतृत्व में हुई इस संयुक्त रेड से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से लाखों की नगदी, मोबाइल और लग्ज़री चार पहिया वाहन जब्त किए हैं।

पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि ग्राम गतोरी स्थित वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस में देर रात बड़े स्तर पर जुए का खेल संचालित किया जा रहा है। सूचना पुख्ता होने पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। छापेमारी के दौरान फार्म हाउस के भीतर जुआ खेलते कई लोग रंगे हाथों पकड़े गए।

कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में फार्म हाउस संचालक मनीष शर्मा भी शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ ग़ैर ज़मानती धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. रोशन सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी ओम नगर, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर
  2. मुन्ना गोयल, निवासी राजीव गांधी चौक, थाना सिविल लाइन
  3. विकास सिंह, निवासी दीनदयाल कॉलोनी, मंगला
  4. मनीष शर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी विद्या नगर, थाना तारबहार
  5. नीरज शर्मा, उम्र 42 वर्ष, निवासी विद्या नगर, थाना तारबहार
  6. दीपक अग्रवाल, उम्र 37 वर्ष, निवासी रामा लाइफ सिटी, सकरी
  7. चंद्रकिशन अग्रवाल, निवासी तखतपुर, बिलासपुर
  8. मयंक सोनकर, उम्र 20 वर्ष, निवासी नया बस स्टैंड, तिफरा

जब्त सामग्री

  • नगद राशि – ₹3,80,000
  • मोबाइल – 11 नग
  • चार पहिया वाहन – 5
  • कुल जुमला कीमती – लगभग ₹40 लाख

पुलिस की इस कार्रवाई को बिलासपुर में हाल के दिनों की बड़ी जुआ रेड माना जा रहा है। देर रात तक चली कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस फड़ में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा यहां लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित तो नहीं हो रही थीं।

  • Related Posts

    75वें जन्मोत्सव पर साहित्य का उत्सव: ‘यादों का सफर’ का भव्य विमोचन, जुटे प्रदेश के नामचीन साहित्यकार

    बिलासपुर/कोटा। करगी रोड स्थित कोटेश्वर महादेव की नगरी कोटा के प्रतिष्ठित साहित्यकार सतीश कुमार तिवारी के 75वें जन्मवर्ष के अवसर पर उनके बहुप्रतीक्षित काव्य संग्रह “यादों का सफर” का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और पारिवारिक आत्मीयता का अनूठा संगम बन गया, जिसमें प्रदेश के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों, शिक्षाविदों और सामाजिक हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। काव्य संग्रह का विमोचन प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि, साहित्यकार, राज्य भाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक…

    Continue reading
    बिलासपुर: 11 साल का सुरों का सितारा, अब गूंजेगा जगन्नाथ धाम में

    पुरी रथ यात्रा के मंच पर छत्तीसगढ़ के लाल तनिष्क वर्मा का होगा भजन गायन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया आशीर्वाद बिलासपुर। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इसका जीवंत उदाहरण हैं बिलासपुर के 11 वर्षीय बाल गायक एवं संगीतकार तनिष्क वर्मा। अपनी मधुर आवाज और बहुमुखी संगीत प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय पहचान बना चुके तनिष्क अब 21 जुलाई को ओडिशा के विश्वविख्यात श्री जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर भजन प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *