T0068 टेंडर के साथ-साथ T0067, T0065, T0064 और T0066 में भी नियमों के खिलाफ की गई छेड़छाड़- शिकायतकर्ता
बिलासपुर। PWD संभाग क्रमांक-2 द्वारा जारी मैन्युल टेंडर प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मेसर्स इमरान खान के संचालक ने टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शिकायत पत्र के अनुसार, PWD संभाग क्रमांक-2 से जारी निविदा क्रमांक T0068 में मेसर्स इमरान खान के संचालक ने विधिवत भाग लिया था। यह टेंडर 28 जनवरी 2025 को खुलना था, लेकिन उस समय नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण आचार संहिता लागू थी। विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि आचार संहिता हटने के बाद टेंडर खोला जाएगा।
हालांकि, बाद में बिना किसी सूचना के टेंडर खोल दिया गया। जब इसकी जानकारी मेसर्स इमरान खान के संचालक को मिली, तो उन्होंने विभाग से संपर्क किया, जहां उन्हें बताया गया कि टेंडर दस्तावेजों में TDR (टेंडर डिपॉज़िट रसीद) नहीं लगी थी।
TDR जमा करने का दावा, फिर भी टेंडर से बाहर!
शिकायतकर्ता का कहना है कि टेंडर में शामिल होने के लिए आवश्यक सभी दस्तावेज, including TDR, पहले ही जमा कराए जा चुके थे। इसके बावजूद, उनके टेंडर को अमान्य घोषित कर दिया गया।
अन्य टेंडर में भी अनियमितताओं का आरोप
PWD की टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए, मेसर्स इमरान खान के संचालक ने यह भी आरोप लगाया कि
इस टेंडर के साथ-साथ T0067, T0065, T0064 और T0066 में भी नियमों के खिलाफ छेड़छाड़ की गई।
गुपचुप तरीके से टेंडर के रेट में बदलाव कराया गया।
PWD के जिम्मेदार अधिकारियों ने मिलीभगत कर ठेकेदारों के हितों को नुकसान पहुंचाया।
उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग
अब देखने वाली बात यह होगी कि PWD के उच्चाधिकारी इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं। यदि समय रहते इस मामले की सटीक जांच नहीं हुई, तो यह PWD विभाग की छवि को और धूमिल कर सकता है।
ऐसे मामलों से छत्तीसगढ़ शासन की छवि पर भी दाग लगता है, इसलिए शासन और सरकार के जिम्मेदार अधिकारियों को इन गतिविधियों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। इससे न केवल भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी, बल्कि गैरकानूनी तरीकों से टेंडर हासिल करने की प्रवृत्ति भी खत्म होगी।
अगले अंक में PWD संभाग-2 के और कारनामों को उजागार करेंगे, पढ़ते रहिए जनता की आवाज को प्राथमिकता से उठाने वाले “न्यूज़ हब इनसाइट” को
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिष्या ने गुरु को किया नमन, रायगढ़ घराने की परंपरा को मिला नया गौरव बिलासपुर। भारतीय शास्त्रीय नृत्य जगत के लिए गौरव के क्षण में पद्मश्री एवं कत्थक सम्राट पंडित रामलाल बरेठ को भारत सरकार द्वारा संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा के उपलक्ष्य में नृत्यधारा फाउंडेशन, बिलासपुर द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कत्थक एवं ओडिसी नृत्यांगना तथा नृत्यधारा फाउंडेशन की संस्थापिका आंचल पांडेय ने अपने गुरु…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल बेसबॉल ग्राउंड में चल रही बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग (BPL) 2026 के दूसरे दिन मैदान पर रोमांच, जोश और संघर्ष का शानदार नज़ारा देखने को मिला। खिलाड़ियों के जज्बे और बेहतरीन खेल ने दर्शकों को पूरे दिन बांधे रखा। दिन के पहले मुकाबले में मौसाजी जायंट्स और फाउंडेशन वॉरियर्स आमने-सामने थे। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक क्षणों में मौसाजी जायंट्स ने बाज़ी मारते हुए 1-0 से जीत दर्ज कर ली। एकमात्र रन ने मुकाबले का…