बिलासपुर: बसंत पंचमी पर आर्यावर्त ब्राह्मण संगठन द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

बिलासपुर: आर्यावर्त सर्व ब्राह्मण संगठन (रजि.) महिला प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ द्वारा बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती पूजन एवं बसंत उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष दिव्या चतुर्वेदी के निवास पर गीत-संगीत व भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सभी बहनें पीले वस्त्रों एवं पारंपरिक श्रृंगार में सज्जित होकर उपस्थित हुईं। बसंत ऋतु के आगमन पर माँ सरस्वती की वंदना, नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

मुख्य अतिथि एवं विशेष आमंत्रित सदस्य

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आरती पांडे उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शोभा त्रिपाठी एवं प्रदेश सचिव मीनू दुबे ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

अन्य गणमान्य उपस्थित सदस्यों में जिला सचिव शशि तिवारी, कोषाध्यक्ष पुष्पा मिश्रा, अर्चना शुक्ला, अर्चना तिवारी, नैना पांडे, नीतू तिवारी, अनामिका दुबे, राजश्री दीवान, विमलेस तिवारी, नीलम पांडे, उषा शर्मा सहित कई अन्य बहनें शामिल रहीं।

संस्कृतिक कार्यक्रम और संचालन

कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पा मिश्रा द्वारा गाए गए स्वागत गीत से हुई। इसके बाद डॉ. शोभा त्रिपाठी ने माँ सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन जिला अध्यक्ष दिव्या चतुर्वेदी ने किया।

इस आयोजन में भक्ति, संगीत और संस्कृति का समागम देखने को मिला, जिससे बसंत पंचमी का पर्व और अधिक उल्लासमय बन गया।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *