CG: खपरीडीह में प्रेम प्रसंग बना मारपीट की वजह, युवकों ने फिल्मी स्टाइल में की युवक की पिटाई, एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

रायपुर। प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश के चलते खपरीडीह गांव में एक युवक की फिल्मी स्टाइल में पिटाई करने का मामला सामने आया है। कुम्हारी निवासी परमेश्वर साहू की खपरीडीह की एक युवती से प्रेम संबंध है। 12 जून को जब वह अपनी प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचा, तभी पहले से रंजिश पाले बैठे युवकों ने उसे घेर लिया और गांव की गुड़ी में बांधकर बेल्ट और डंडों से जमकर पिटाई कर दी।

पीड़ित परमेश्वर साहू की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज करते हुए एक आरोपी यशवंत पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें और साइबर सेल की मदद से दबिश दी जा रही है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मामला एसपी बलौदाबाज़ार-भाटापारा भावना गुप्ता के संज्ञान में आया। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। एएसपी सिंह ने बताया कि एक आरोपी गिरफ्तार हो चुका है और बाकी की तलाश जारी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया जाएगा।

खनिज विभाग की कार्रवाई से बढ़ी रंजिश

मामले की जांच में सामने आया है कि पीड़ित और आरोपी सभी युवक एक ही क्षेत्र की पत्थर खदान में ट्रैक्टर ड्राइवर के रूप में कार्य करते हैं। कुछ दिन पहले खनिज विभाग ने आरोपियों के ट्रैक्टर को जब्त कर लिया था, जिससे नाराज युवकों को संदेह था कि परमेश्वर ने ही विभाग को मुखबिरी की थी। इसी शक ने रंजिश को हवा दी, जो 12 जून की मारपीट में बदल गई।

घटना के बाद परमेश्वर के भाई अनिल साहू और उनके साथी पंचमदास मौके पर पहुंचे और पीड़ित को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। फिलहाल पुलिस ने यशवंत पटेल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि केवल केंवट, गया पटेल, दिलहरण वर्मा, दिग्विजय वैष्णव और आनंद दास की गिरफ्तारी के लिए टीम सक्रिय है।

पुलिस ने कहा – नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

  • Related Posts

    CG: 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया BEO! ACB की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

     सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करते हुए ACB बिलासपुर की टीम ने बरमकेला में बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) नरेंद्र जांगड़े को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में उनका सहयोगी संकुल समन्वयक संजय चौहान भी गिरफ्त में आया है।  क्या है पूरा मामला? पूर्व माध्यमिक शाला झीकीपाली के शिक्षक निरंजन बरिहा ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका मार्च माह का वेतन बिना वजह रोक…

    Continue reading
    CG में गर्मी से जंग में बच्चों की जीत – सरकार ने समय से पहले दी छुट्टी!

    छत्तीसगढ़ | 16 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ में पड़ रही जानलेवा गर्मी और तेज़ लू के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब बच्चों को राहत देते हुए स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी गई हैं।  मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के निर्देश पर यह अहम निर्णय लिया गया है।  मुख्यमंत्री ने साफ कहा— “बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।”  क्या है नया आदेश? – पहले छुट्टियां: 1 मई से 15 जून 2026…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *