बिलासपुर: गतौरा में होगा चंद्रनाहु कुर्मी समाज का संभाग स्तरीय प्रतिभा व सम्मान समारोह

बिलासपुर (गतौरा): चंद्रनाहु कुर्मी समाज द्वारा संभाग स्तरीय वारिष्ठ जन सम्मान, प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भव्य सम्मान समारोह आगामी 13 अप्रैल 2025 को ग्राम गतौरा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता कश्यप करेंगी।

 

इस आयोजन का मार्गदर्शन व संयोजन आदित्य कश्यप के द्वारा किया जा रहा है तथा ग्राम गतौरा के समस्त चंद्रनाहु समाजजनों का इसमें विशेष योगदान रहेगा। कार्यक्रम में समाज के उन बच्चों को प्रतिभा सम्मान से नवाजा जाएगा जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं।

 

साथ ही, हाल ही में विभिन्न क्षेत्रों से निर्वाचित समाज के जनप्रतिनिधियों को भी सामाजिक सम्मान देकर उनके योगदान को सराहा जाएगा। यह आयोजन समाज की एकता, प्रगति और नवपीढ़ी को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

समाज के सभी सदस्य एवं आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में समय पर पहुंचने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *