बिलासपुर: कांग्रेस नेता अभय नारायण के बेटे अमितेश राय की उपस्थिति में अविनाश सोनकर उर्फ़ दददू ने एक MA के स्टूडेंट के साथ किया गाली-गलौज. अविनाश एवं उसके दो साथियों पर मारपीट करने और गोली से मारने की धमकी का भी लगा गंभीर आरोप

बिलासपुर: तोरवा थाना क्षेत्र में एक स्टूडेंट के साथ हुई मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित से मिली जानकारी के अनुसार, देवरीखुर्द निवासी 25 वर्षीय सुगम निषाद MA प्रथम वर्ष की पढाई कर रहा है. वो 27 फरवरी को रात  11:30 बजे देवरीखुर्द पुलिस चौकी स्थित कैफ़े अरेना नामक क्लब में गेम खेल रहा था, तभी वहां अत्यधिक नशे में चूर आदतन बदमाश अविनाश सोनकर उर्फ़ दददू अपने साथी अरुण रॉय(चिंटू ) और राजा बंगाली के साथ पहुंचा और सुगम को माँ बहन की अश्लील गाली देने लगा. जब पीड़ित ने इसका जायज ढंग से विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उसके साथ मार-पीट की और चाकू दिखाकर धमकी दी, कहा-  हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता, हमारे खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं होती है, जो करना है करले।
सुगम ने बताया कि मुख्य रूप से आदतन बदमाश दददू सोनकर ने मुझे गोली मारने की धमकी दी। 
मिली जानकारी के अनुसार, दद्दू  बिलासपुर जिले के गुंडा लिस्ट में आता है और पूर्व में भी चर्चित टिकरापारा गोली कांड का आरोपी रह चूका है और बिलासपुर के हर थाने में इसके खिलाफ मारपीट जैसे कई मामले दर्ज है.
सुगम ने कहा कि पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने के कारण यह हर दिन नशे की हालत में बिना किसी डर के अपराध कर रहा है। मेरे मामले में तोरवा थाना के द्वारा ठोस कार्यवाही नहीं किए जाने स्पष्ट होता है कि इन बदमाशों को पुलिस बचा रही है और मुझ पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव भी बनाया जा रहा है।

 पीड़ित ने एसपी से इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई उसके बाद  तोरवा में सुगम की रिपोर्ट पर अविनाश,राजा और अरुण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. 

न्यूज़ हब इनसाइट के पास जो Video है उसमे कांग्रेस नेता अभय नारायण का बेटा अमितेश राय भी नजर आ रहा है.

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *