गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने युवाओं को दिया प्रेरणादायक संदेश
बिलासपुर: गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर के 11वें दीक्षांत समारोह में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपाधि और गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए जीवन में साहस, विश्वास और नवाचार के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। बाबा गुरु घासीदास की शिक्षाओं को अपनाने की प्रेरणा उपराष्ट्रपति ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास समानता और एकता के प्रतीक थे। उन्होंने युवाओं से उनकी शिक्षाओं और संदेशों को जीवन में उतारने की…

















