बिलासपुर: 17 थानों से जब्त शराब का चकरभाठा थाना परिसर में रोड रोलर से नष्टीकरण

🚨 639 प्रकरणों में जब्त 8443.281 लीटर अवैध शराब नष्ट
🚨 पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

बिलासपुर: जिले में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस और प्रशासन ने 17 थानों में जब्त 8443.281 लीटर शराब का विधिवत नष्टीकरण किया। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देशन में चकरभाठा थाना परिसर में अंजाम दिया गया।

विशेष टीम द्वारा नष्ट की गई शराब
🔹 अंग्रेजी शराब – 123.95 लीटर
🔹 देशी शराब – 1640.38 लीटर
🔹 महुआ शराब – 6678.95 लीटर
🔹 कुल नष्ट की गई शराब – 8443.281 लीटर

शराब नष्ट करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा गठित विशेष समिति ने चकरभाठा थाना परिसर को उपयुक्त स्थान के रूप में चुना। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशानुसार बुलडोजर चलाकर शराब का नष्टिकरण किया गया।

इन अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिव कुमार बनर्जी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुज सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) अक्षय प्रमोद साबद्रा, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रश्मित कौर चावला, सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबिलाल पटेल, प्रदूषण विभाग के जूनियर साइंटिस्ट अजय कुमार भगत, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

पुलिस एवं प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *