बिलासपुर: क्या सरकारी अधिकारी और कर्मचारी कलेक्टर अवनीश शरण को हल्के में ले रहे हैं?
बिलासपुर। अब सरकारी कर्मचारियों की लेटलतीफी पर पूरी तरह से रोक लगेगी। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था लागू की जा रही है, जिसके आधार पर ही अगले महीने से वेतन निकाला जाएगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों-कर्मचारियों के विलंब से आने के कारण आम जनता को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए यह सख्त कदम उठाया है। 15 दिन में लगेंगी बायोमेट्रिक मशीनेंकलेक्टर ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों, अतिरिक्त कलेक्टरों, जिला कार्यालय के अधिकारियों और…

















