बिलासपुर की शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाज़ी से लगातार दूसरी जीत
सीनियर एलीट ग्रुप T20 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता 2025 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर एलीट ग्रुप T20 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 में बिलासपुर टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 2 मई को रायपुर के आरडीसीए मैदान में खेले गए मुकाबले में बिलासपुर ने जांजगीर-चांपा को 9 विकेट से हराकर 4 अंक अर्जित किए। मैच की शुरुआत में बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। जांजगीर-चांपा की टीम…
















