शिक्षा विभाग ‘भगवान भरोसे’! न डीईओ, न जिम्मेदार अधिकारी… आखिर बिलासपुर का सिस्टम चला कौन रहा है?

बिलासपुर का शिक्षा विभाग ‘भगवान भरोसे’! शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आखिर कितने गंभीर? जब पूरा शिक्षा विभाग हो जाए ‘अनाथ’… क्या यही है शिक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग? शिक्षा मंत्री जी, बिलासपुर का शिक्षा विभाग आखिर किसके भरोसे? डीईओ नहीं, सहायक संचालक भी छुट्टी पर… बिलासपुर के शिक्षा विभाग की सुध कौन लेगा?   बिलासपुर जिला शिक्षा कार्यालय की तस्वीर इन दिनों सरकारी तंत्र की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। यह कार्यालय आज ऐसी स्थिति में पहुंच गया है, जहां न निर्णय लेने वाला…

Continue reading
सर्वसम्मति की मुहर: अब नरेंद्र चंद्राकर संभालेंगे चंदनाहू कुर्मी समाज बिलासपुर राज की कमान

बिलासपुर। चंदनाहू कुर्मी समाज, बिलासपुर राज के वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव में समाज ने एकजुटता का परिचय देते हुए  नरेंद्र चंद्राकर को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष निर्वाचित किया। चुनाव के दौरान समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। अध्यक्ष चुने जाने के बाद नरेंद्र चंद्राकर ने समाज को नई दिशा देने का संकल्प लेते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज में शिक्षा का विस्तार, युवाओं को नेतृत्व के लिए तैयार करना, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा संगठन को और अधिक…

Continue reading
बिलासपुर: सरकारी क्वार्टर में लटका मिला निगम इंजीनियर का शव, मौत के कारणों की जांच जारी

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर के जोन क्रमांक-4 में पदस्थ इंजीनियर अमर सिंह चौहान बुधवार सुबह विहार स्थित नगर निगम कॉलोनी के सरकारी आवास में फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, अमर चौहान तीन महीने पहले जगदलपुर से बिलासपुर स्थानांतरित होकर आए थे और सरकारी क्वार्टर में अकेले रह रहे थे। हाल ही में उनका पुनः जगदलपुर तबादला हुआ था। सहकर्मियों…

Continue reading
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: 18-19 जुलाई को कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बिलासपुर-रायपुर रूट पर सफर से पहले जरूर देखें सूची

बिलासपुर, 14 जुलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्यों के तहत भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते 18 और 19 जुलाई 2026 को बिलासपुर-रायपुर तथा कोरबा-रायपुर रेलखंड पर चलने वाली कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें,…

Continue reading
“नीट पर सवाल उठाने वालों को पहले अपना राजनीतिक इतिहास देखना चाहिए” — इमरान प्रतापगढ़ी पर सुशांत शुक्ला का पलटवार

अतीक के महिमामंडन का जवाब दें प्रतापगढ़ी, फिर नैतिकता की बात करें” : सुशांत शुक्ला बिलासपुर। नीट परीक्षा मामले को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा केंद्र सरकार पर लगाए गए आरोपों का बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में सामने आई अनियमितताओं को गंभीरता से लिया गया है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय न हो। पूरे मामले में जांच और आवश्यक कार्रवाई जारी है। कांग्रेस पर…

Continue reading
75वें जन्मोत्सव पर साहित्य का उत्सव: ‘यादों का सफर’ का भव्य विमोचन, जुटे प्रदेश के नामचीन साहित्यकार

बिलासपुर/कोटा। करगी रोड स्थित कोटेश्वर महादेव की नगरी कोटा के प्रतिष्ठित साहित्यकार सतीश कुमार तिवारी के 75वें जन्मवर्ष के अवसर पर उनके बहुप्रतीक्षित काव्य संग्रह “यादों का सफर” का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और पारिवारिक आत्मीयता का अनूठा संगम बन गया, जिसमें प्रदेश के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों, शिक्षाविदों और सामाजिक हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। काव्य संग्रह का विमोचन प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि, साहित्यकार, राज्य भाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक…

Continue reading
बिलासपुर: 11 साल का सुरों का सितारा, अब गूंजेगा जगन्नाथ धाम में

पुरी रथ यात्रा के मंच पर छत्तीसगढ़ के लाल तनिष्क वर्मा का होगा भजन गायन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया आशीर्वाद बिलासपुर। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इसका जीवंत उदाहरण हैं बिलासपुर के 11 वर्षीय बाल गायक एवं संगीतकार तनिष्क वर्मा। अपनी मधुर आवाज और बहुमुखी संगीत प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय पहचान बना चुके तनिष्क अब 21 जुलाई को ओडिशा के विश्वविख्यात श्री जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर भजन प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़…

Continue reading
कविता नहीं, साहित्यकार गढ़ते थे ‘विप्र’ जी: काव्यांजलि में गूंजा शब्दों का सम्मान

बिलासपुर। साहित्य और संस्कार की समृद्ध परंपरा के अग्रदूत स्वर्गीय पंडित द्वारिका प्रसाद तिवारी ‘विप्र’ की 119वीं जयंती पर सोमवार सायंकाल उसलापुर स्थित साईं आनंदम परिसर में भावपूर्ण ‘विप्र जी को काव्यांजलि’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन साहित्य वृंद बिलासपुर एवं भारतेंदु साहित्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें शहर के वरिष्ठ साहित्यकारों और कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से ‘विप्र’ जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार हरबंस शुक्ल ने प्रभावी ढंग से किया। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश भट्ट…

Continue reading
नरेन्द्र वैष्णव की बर्खास्तगी: क्या यह सिर्फ एक कर्मचारी की गलती है या पूरी व्यवस्था की नाकामी?

विवादित बाबू विकास तिवारी के कार्यकाल में हुई थी अनुकंपा नियुक्ति   बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी ♦द्वारा सहायक ग्रेड-3 नरेन्द्र कुमार वैष्णव की सेवा समाप्त करने का आदेश प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। विभागीय जांच के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया कि उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करते समय अपनी पत्नी के पहले से शासकीय सेवा में होने और विवाह से जुड़ी जानकारी छिपाई। यदि जांच और आदेश में वर्णित तथ्य सही हैं, तो यह मामला केवल नियमों के उल्लंघन का नहीं,…

Continue reading
शिफ़ा की सदियों पुरानी रवायत : आधुनिक दौर में भी यूनानी चिकित्सा को नई पहचान देने में जुटीं प्रदेश की इकलौती सरकारी यूनानी डिस्पेंसरी की डॉ. सना अहमद खान

नेशनल डॉक्टर्स डे पर विशेष  (डॉ. शगुफ्ता परवीन – सुरेन्द्र वर्मा, बिलासपुर) बिलासपुर नेशनल डॉक्टर्स डे पर उन सभी चिकित्सकों को सलाम है, जो हर वक्त इंसानियत की बेहतरी और शिफ़ा की खातिर खामोशी से अपना फर्ज निभा रहे हैं। आधुनिक चिकित्सा के इस तेज़ रफ्तार दौर में जहां एलोपैथी को प्राथमिकता दी जाती है, वहीं भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में शामिल यूनानी (तिब्ब) आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। हालांकि आम लोगों के बीच इसकी जानकारी और उपयोगिता अपेक्षाकृत कम है, लेकिन…

Continue reading