बिलासपुर: उर्मिला हाई स्कूल घुरू में वार्षिक उत्सव भव्यता के साथ संपन्न, सुनीता सक्सेना को मिला ‘ग्रामीण विकास शिरोमणि’ सम्मान

बिलासपुर: घुरू स्थित उर्मिला हाई स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विश्व हिंदी परिषद की विशेष सहभागिता रही, जिसके अंतर्गत विद्यालय की प्रतिभाओं, प्रबंधन और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिंदी परिषद के संयोजक, राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय पाठक रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिंदी परिषद छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संगीता बेनाफर, घुरू वार्ड की पार्षद कुसुम महाबली…

Continue reading
बिलासपुर: कला-संस्कृति के क्षेत्र में मील का पत्थर बना न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन का प्रदेश स्तरीय Arts & Culture Training Workshop

स्वामी आत्मानंद लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय के छात्रों की आउटस्टैंडिंग प्रस्तुति, नृत्य–गायन–वादन–पेंटिंग से बढ़ाया प्रिंसिपल बीएल चौकसे का मान कथक की लय में डूबा मंच: डॉ. तनुश्री चौहान की प्रेरक प्रस्तुति और ईशा गिरी की सशक्त कथक ने आयोजन को बनाया यादगार News Hub Insight Care Foundation के बैनर तले ऐतिहासिक प्रदेश स्तरीय Arts & Culture Training Workshop संपन्न 200 से अधिक दिव्यांग व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों ने कला-संस्कृति से रचा इतिहास हाथी–मानव द्वंद्व रोकने वाले योद्धा: भारत सरकार के प्रोजेक्ट सदस्य मंसूर खान…

Continue reading
बिलासपुर: लखीराम ऑडिटोरियम में गूंजे एवरग्रीन हिट्स 2026, सुरों की शाम ने बांधा समां

कार्यक्रम की जान बनी नन्ही जोड़ी, मयंशी खंडेलवाल और अर्जिता सिंह ने बांधा समां बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक कला संगम समिति के बैनर तले लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित “एवरग्रीन हिट्स 2026” कार्यक्रम ने संगीत प्रेमियों को भाव-विभोर कर दिया। सुर, ताल और भावनाओं से सजी इस संगीतमय शाम में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने ऑडिटोरियम को तालियों की गूंज से भर दिया। कार्यक्रम की खास आकर्षण रहीं 7 वर्षीय मयंशी खंडेलवाल और 10 वर्षीय अर्जिता सिंह की बाल जोड़ी, जिन्होंने अपनी मधुर गायन प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। कम उम्र में…

Continue reading
बिलासपुर: खारंग नदी में अवैध रेत खनन पर बड़ा प्रहार, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग–पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, रेत माफियाओं में हड़कंप बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 31 जनवरी 2026 को पुलिस थाना रतनपुर एवं खनिज विभाग बिलासपुर की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम सरवनदेवरी एवं गढ़वट क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान खारंग नदी क्षेत्र से बिना वैध अनुमति के अवैध रूप से रेत का उत्खनन एवं परिवहन करते…

Continue reading
बिलासपुर: अब्बास भाई को मिला “श्रेष्ठ उद्यान मित्र सम्मान”, गणतंत्र दिवस पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन

बिलासपुर:  पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास को समर्पित पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, बिलासपुर द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सम्मान, विचार एवं काव्य गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम डाॅ विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज, बिहार) के मुख्य आतिथ्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव (आईएसएस) की अध्यक्षता तथा डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे और अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अब्बास भाई…

Continue reading
बिलासपुर: साहिल कश्यप बने दक्षिण मंडल अध्यक्ष, संगठन ने जताया भरोसा

भाजपा युवा मोर्चा की सूची जारी बिलासपुर। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा गुरुवार को बिलासपुर में नई संगठनात्मक सूची जारी की गई, जिसमें साहिल कश्यप को दक्षिण मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के साथ ही युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व साहिल कश्यप महामंत्री के रूप में संगठन की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ विधानसभा एवं नगरीय निकाय चुनावों में अपने मंडल से भाजपा को निर्णायक बढ़त…

Continue reading
बिलासपुर: दृष्टि यूथ फाउंडेशन का “छोटा सा प्रयास”, बन रहा सैकड़ों जरूरतमंदों की उम्मीद

सेवा, संस्कार और संस्कृति से युवाओं को जोड़ने की अनूठी पहल बिलासपुर। सेवा भाव, सामाजिक जिम्मेदारी, धर्म और संस्कृति से युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से दृष्टि यूथ फाउंडेशन द्वारा की जा रही पहल आज समाज के लिए प्रेरणा बनती जा रही है। “छोटे से प्रयास से शुरुआत” के संकल्प के साथ संस्था विगत 6 महीनों से निरंतर बिलासपुर रेलवे जंक्शन के बाहर निशुल्क भोजन वितरण सेवा संचालित कर रही है। दृष्टि यूथ फाउंडेशन द्वारा प्रति सप्ताह मंगलवार और शनिवार को लगभग 450 से 500 जरूरतमंद…

Continue reading
सेवा ही संकल्प है: अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक चिकित्सा पहुँचा रहे अनिल टाह

बिलासपुर। श्रीमती शोभा टाह की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर में मानवता और सेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जब स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चिंगराजपारा में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। 25 जनवरी को आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं का ऐसा व्यापक स्वरूप देखने को मिला, जिसने हजारों जरूरतमंदों को राहत दी। शिविर में 26 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जहाँ विभिन्न फैकल्टी के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। नेत्र, दंत, हड्डी, सामान्य चिकित्सा, आयुर्वेद, होम्योपैथी…

Continue reading
बिलासपुर: 77वें गणतंत्र दिवस पर पं. देवकीनंदन चौक में भारतमाता की भव्य महाआरती

केंद्रीय मंत्री तोखन लाल साहू हुए शामिल, नन्हे कलाकार तनिष्क वर्मा ने बांधा समां बिलासपुर:  77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पं. देवकीनंदन चौक में मां भारतीय राष्ट्र जागरण मंच के तत्वावधान में भारत माता की भव्य महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भव्यता और श्रद्धा के साथ किया गया। इस दिव्य आयोजन में केंद्रीय मंत्री  तोखन लाल साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रश्मि बुधिया, मंच के संरक्षक डॉ. ओम माखीजा, अध्यक्ष विपुल शर्मा…

Continue reading
बिलासपुर: देशभक्ति की भावना जागृत करना समय की आवश्यकता – डॉ. विनय कुमार पाठक

  बिलासपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सागा लेआउट, बिलासपुर स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर नजर आया। राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत इस आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ (गोपालगंज, बिहार) के करकमलों से ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चन्द्रभूषण वाजपेयी एवं शैलेन्द्र कछवाहा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर समाज, संस्कृति एवं…

Continue reading