बिलासपुर: विधायक अमर अग्रवाल ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, बोले- मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हमारे जीवन जीने के आधार हैं

बिलासपुर: देशभर में श्री रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाई जा रही है। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। अयोध्या नगरी में धूमधाम से श्री रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं, विधायक अमर अग्रवाल ने भी वीडियो संदेश जारी कर लोगों को रामनवमी की बधाई दी है। अमर अग्रवाल ने संदेश में कहा, राम नवमी भगवान राम के जीवन चरित्र के महत्वपूर्ण जीवन संदेशों को याद कराता है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हमारे लिए आराध्य ही नहीं, परंतु हमारे जीवन जीने के आधार हैं। त्रेता के राजा राम, आज कलियुग में प्रभु श्री राम बन कर हमारे चेतना में सदा के लिए बस चुके हैं ।

‘जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करे हर कोई’ : अमर अग्रवाल

भारतवासियों और राम भक्तों की सुख शांति की कामना करते हुए अमर अग्रवाल ने आगे कहा राम नवमी के इस शुभ अवसर पर, मैं भारत वर्ष की ख़ुशहाली एवं उन्नति की कामना करता हूँ। समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर विकसित भारत के सपने को साकार करने में प्रभु श्री राम और माँ सीता अपना आशीर्वाद दें, यही मेरी उनके चरणकमलों में प्रार्थना है। आगे उन्होंने रामचरितमानस की एक चौपाई का भी ज़िक्र करते हुए कहा कि ‘जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करे हर कोई’ प्रभु श्री राम की कृपा हमारे देश के 140 करोड़ देशवासियों पर सदा बनी रहे।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *