बिलासपुर: बसंत पंचमी पर आर्यावर्त ब्राह्मण संगठन द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
बिलासपुर: आर्यावर्त सर्व ब्राह्मण संगठन (रजि.) महिला प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ द्वारा बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती पूजन एवं बसंत उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष दिव्या चतुर्वेदी के निवास पर गीत-संगीत व भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी बहनें पीले वस्त्रों एवं पारंपरिक श्रृंगार में सज्जित होकर उपस्थित हुईं। बसंत ऋतु के आगमन पर माँ सरस्वती की वंदना, नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। मुख्य अतिथि एवं विशेष आमंत्रित सदस्य इस अवसर पर…

















