बिलासपुर: केंद्रीय मंत्री अमित शाह के ‘सहकार से समृद्धि’ कार्यक्रम के तहत 10000 नई सहकारी समितियों का शुभारंभ, जिला सहकारी बैंक में संभागीय आयोजन

बिलासपुर: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज  25 दिसंबर  को ‘सहकार से समृद्धि’ योजना के अंतर्गत 10,000 नवगठित बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों का शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का लाइव कवरेज जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के प्रधान कार्यालय सभाकक्ष में किया गया, जहां संभाग स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सहकारिता विभाग और बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों, समितियों के कर्मचारी, और बड़ी संख्या में कृषकों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला स्तर पर नवगठित समितियों को पंजीयन प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही कृषकों को केसीसी चेक, माइक्रो एटीएम और एटीएम कार्ड का वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट जनों की उपस्थिति
कार्यक्रम में संयुक्त पंजीयक सहकारिता यू.बी.एस. राठिया, डीआरसीएस श्रीमती मंजू पांडे, सीईओ  सुनील सोढ़ी, नोडल अधिकारी आशीष दुबे, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष तामेश्वर कौशिक, नैन सिंह परिहार, शरद शर्मा और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने सहकारिता क्षेत्र में नए अवसरों और विकास की संभावनाओं को लेकर एक नई दिशा प्रदान की। इस पहल से सहकारी समितियों और कृषकों को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *