बिलासपुर: कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने पद्मश्री रामलाल बरेठ से लिया आशीर्वाद, कहा- कथक नृत्य को गुरुजी ने अपनी मेहनत और लगन से ऊंचाईयों तक पहुंचाया
विधायक अटल श्रीवास्तव ने पद्मश्री रामलाल बरेठ का किया सम्मान बिलासपुर: प्रसिद्ध नर्तक रामलाल बरेठ को रायगढ़ घराने को सहेजने एवं कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुरमू के हाथो पद्मश्री से सम्मानित होकर बिलासपुर पहुंचने पर उनके मंगला स्थित निवास पर लोगों ने स्वागत किया. बढ़ी संख्या में शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. वहीं, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव पद्मश्री रामलाल बरेठ के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया, शॉल श्रीफल भेट कर उन्होंने पद्मश्री के…

















