बिलासपुर: कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने पद्मश्री रामलाल बरेठ से लिया आशीर्वाद, कहा- कथक नृत्य को गुरुजी ने अपनी मेहनत और लगन से ऊंचाईयों तक पहुंचाया

विधायक अटल श्रीवास्तव ने पद्मश्री रामलाल बरेठ का किया सम्मान 

बिलासपुर: प्रसिद्ध नर्तक रामलाल बरेठ को रायगढ़ घराने को सहेजने एवं कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुरमू के हाथो पद्मश्री से सम्मानित होकर बिलासपुर पहुंचने पर उनके मंगला स्थित निवास पर लोगों ने स्वागत किया. बढ़ी संख्या में शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. वहीं, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव पद्मश्री रामलाल बरेठ के घर पहुंचकर उनका सम्मान किया, शॉल श्रीफल भेट कर उन्होंने पद्मश्री के लिए बधाई दी और आशीर्वाद प्राप्त किया.

विधायक अटल श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि कथक नृत्य को गुरूजी ने अपने मेहनत और लगन के बल पर साधना से ऊंचाईयां हासिल की है, जिसका लाभ आज बिलासपुर, छत्तीसगढ़, देश एवं विदेश में भी उनके शिष्यों को प्राप्त हो रहा है. रामलाल बरेठ  को पद्मश्री मिलना बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ को गौरव की बात है. इस अवसर पर विधायक के साथ प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय भी शामिल रहे.

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *