बिलासपुर | छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता जगत से आज एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई। मुंगेली नाका स्थित सर्किट हाउस बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक जोश, उत्साह और ऐतिहासिक फैसलों के साथ संपन्न हुई। प्रदेशभर से पहुंचे पत्रकारों ने संगठन की मजबूती, पत्रकार सुरक्षा और भविष्य की रणनीति पर गहन मंथन किया।
पत्रकारों के हित में ऐतिहासिक फैसले
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने पत्रकारों के कल्याण के लिए कई बड़े और दूरगामी निर्णयों की घोषणा कर सबका दिल जीत लिया।
अब हर पत्रकार होगा सुरक्षित
सामूहिक बीमा योजना लागू
महासंघ से जुड़े सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का अनिवार्य बीमा कराया जाएगा ताकि किसी भी संकट की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।
फ्री फुल बॉडी चेकअप कैंप
पत्रकारों और उनके परिवारों के लिए समय-समय पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा ने कहा—
“स्वस्थ पत्रकार ही मजबूत समाज और निष्पक्ष लोकतंत्र की नींव है।”
संगठन विस्तार का मिशन शुरू
महासंघ ने संगठन को गांव-गांव और जिले-जिले तक मजबूत करने के लिए नई रणनीति बनाई है।
हर पदाधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी
– प्रत्येक वरिष्ठ पदाधिकारी को 3 से 4 जिलों का प्रभार सौंपा गया।
– अब ये प्रभारी जिलों में जाकर पत्रकारों की समस्याएं सुनेंगे।
– नए सदस्यों को जोड़ने और संगठन की नीतियां जमीनी स्तर तक पहुंचाने का काम करेंगे।
“महासंघ सिर्फ संगठन नहीं, पत्रकारों की आवाज है” — विनय मिश्रा
अपने दमदार संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा—
“छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ केवल नाम नहीं, बल्कि प्रदेश के हर निष्पक्ष पत्रकार की ताकत और आवाज है। हमारा उद्देश्य पत्रकारों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाना है।”
अगली बड़ी बैठक की घोषणा
-आगामी प्रदेश स्तरीय बैठक
-30 मई 2026
-सर्किट हाउस, बिलासपुर
की घोषणा भी प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा द्वारा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
प्रदेश अध्यक्ष – विनय मिश्रा
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष – उमाकांत मिश्रा
प्रदेश महासचिव – पंकज खंडेलवाल
प्रदेश उपाध्यक्ष – डब्बू ठाकुर
प्रदेश कोषाध्यक्ष – राजेंद्र कश्यप
प्रदेश सचिव – अजय द्विवेदी, उमा साहू
ध्रुव चंद्रा (राजू), कमल दुसेजा, यू. मुरली राव, सुरजीत सिंह चावला, मनोज श्रीवास्तव, जसपाल सिंह गोल्डी, श्रेया वैष्णो, चंद्रशेखर श्रीवास सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
पत्रकारों में दिखा उत्साह और एकजुटता
बैठक के अंत में सभी पत्रकार साथियों ने प्रदेश पदाधिकारियों के पत्रकार हितैषी फैसलों का जोरदार स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, एकता और संगठनात्मक मजबूती का माहौल देखने को मिला।















