बिलासपुर: SP रजनेश सिंह ने किया ज़िले के होनहारों का सम्मान

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने ज़िले की होनहार बेटियों वेदांतिका और प्रिया का किया सम्मान और भविष्य के लिए दी शुभकामनाएँ

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा में बिलासपुर की बेटी 12वीं की छात्रा वेदांतिका शर्मा ने प्रदेश में 5वां रैंक हासिल किया है, वो सेंट जोसेफ कांवेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा है. वेदांतिका ने 96% अंकों के साथ पाँचवा स्थान हासिल किया है। यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है वेदांतिका.. पुलिस अधीक्षक से लिया मार्गदर्शन एवं तैयारी करने के तरीक़े की जानकारी। परिवार के सहयोग और मार्गदर्शन से पूरी कर सकी सपना पूरा..

वहीं, सकरी की रहने वाली प्रिया साहू ने 10 वी की छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में टॉपटेन में जगह बनायी है. प्रिया ने 97.33% अंकों के साथ प्रावीण्य सूची में 9वां रैंक हासिल किया है। प्रिया भविष्य में इंजीनियरिंग करना चाहती हैं और IIT में पढ़ना चाहती हैं।

पुलिस अधीक्षक ने दोनों ही बच्चियों से अपने पढ़ाई के तरीक़े को जारी रखने की सलाह दी है जिससे वो भविष्य में सफलता हासिल कर सकें.
पुलिस अधीक्षक ने दोनों ही बच्चियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी ।

पुलिस अधीक्षक के साथ IPS अधिकारी उमेश गुप्ता ने भी बच्चों को उनकी सफलता पर बधाई दी एवं भविष्य की संभावनाओं के लिए गाइड किया.

उन्होंने बताया कि वे भी CG बोर्ड के 12वी परीक्षा में 2nd रैंक हासिल किया था और इस उपलब्धि को उन्होंने यूपीएससी में चयन होने तक जारी रखा. साथ ही दोनों टॉपर्स को भविष्य के लिए हर संभव गाइडेंस एवं सहयोग देने का आश्वासन दिया ।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच B-6 में गंदगी व कॉकरोचों का तांडव: शिकायत के बाद पहुँचे स्टाफ ने फोटो खींचकर भेजी रिपोर्ट

    सफाई को लेकर रेलवे रायपुर मंडल (Raipur Division) की खुली पोल: अमरकंटक एक्सप्रेस के AC कोच B-6 में कॉकरोच और गंदगी, कॉल के बाद पहुंचे स्टाफ ने खुद खींची फोटो बिलासपुर: 23 सितंबर को भोपाल से दुर्ग जा रही ट्रेन नंबर 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी थ्री-टियर (B-6) कोच में यात्रियों को भारी असुविधा और गंदगी का सामना करना पड़ा। कोच की सीट नंबर 7 एवं आसपास के हिस्से में भारी संख्या में कॉकरोच रेंगते पाए गए, साथ ही सीट के बगल में गुटखे के पाउच…

    Continue reading
    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *