बिलासपुर: जुआ खेलते पकड़ाये दो सिपाही निलंबित

बिलासपुर: कोनी स्थित सुरक्षा बल वितरण केन्द्र में जुआ खेलते पकड़ाये जाने पर दो आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरक्षक अविनाश कुमार चंदेल एवं कमलेश सूर्यवंशी को निलंबित कर पुलिस लाइन में अटैच कर दिया है। आरक्षक अविनाश कुमार चंदेल (आर. क्र 140) की वर्तमान पदस्थापना सिविल लाइन थाना बिलासपुर एवं आरक्षक कमलेश सूर्यवंशी (आर क्रमांक 1098) की पदस्थापना थाना सरकण्डा में है।

गौरतलब है कि दोनों आरक्षकों की ड्यूटी मतदान दलों के साथ सुरक्षा बलों की ड्यूटी लगाने के कार्य में लगाई गई थी। दोनों आरक्षक चुनाव कार्य के लिए अधिग्रहित किये गये वाहनों के चालकों के साथ जुआ खेलते पाये गये। एसपी ने सिविल लाइन थाना के नगर पुलिस अधीक्षक को आरक्षकों के कदाचरण की जांच कर 10 दिनों में प्रमाण सहित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *