बिलासपुर: एक आशा की किरण द्वारा कराई गई नेशनल लेवल की ऑनलाइन ड्रॉइंग कंपीटिशन

बिलासपुर: लोकतंत्र का महापर्व मतदान को ध्यान में रखते हुए, एक आशा की किरण द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन ड्रॉइंग कंपीटिशन का आयोजन किया गया था, जिसका विषय मतदान के प्रति जागरूकता था। यह प्रतियोगिता 10 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए थी, जिसमें लगभग 100 से भी अधिक बच्चों ने छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, ओडिशा आदि राज्यों से जुड़कर इस प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी ड्रॉइंग के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। प्रतियोगिता में बलौदा बाजार की मान्यता बरनवाल ने प्रथम, इंदौर मध्य प्रदेश की अन्वेशा रॉय द्वितीय, बिलासपुर की हेमश्री जितपुरे और अकोला की तन्वी गणात्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, श्रिया अग्रवाल (दुर्ग), अक्षा नूर (बिलासपुर), प्राची भार्द्वाज (बिलासपुर), रिषिका कुमारी (कोरबा), देवेश परयानी (बिलासपुर) और मानसी पातरे (मस्तूरी) को सांत्वना पुरस्कार मिला।

मिली जानकारी के अनुसा र, इस प्रतियोगिता में कुछ 10 वर्ष से छोटे बच्चों ने भी भाग लिया था, जिन्हें परिवर्तन एक आशा की किरण द्वारा सम्मान राशि देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा सभी प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

“परिवर्तन एक आशा की किरण” ने सभी को यह संदेश दिया कि सबसे पहले मतदान, उसके बाद जलपान। सभी से अनुरोध किया गया कि वे लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बनें और अपने मत का प्रयोग करें। प्रतियोगिता का निर्णय श्रीमती संगीता सिंह बनाफर द्वारा किया गया।

इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में मानवाधिकार सहायता संघ की जिला प्रचार मंत्री श्रीमती प्रीति मित्तल ठक्कर, किरण पाठक (योग प्रशिक्षक और समाज सेविका) और अश्वनी यादव (क्षेत्रीय परियोजना प्रबंधक और समाज सेविका) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *