छत्तीसगढ़ की धरती पर नृत्य का जादू: श्री डांस एकेडमी उसलापुर के बच्चों ने भिलाई में लहराया परचम!
भिलाई। नृयाधाम कला समिति देशराग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में बिलासपुर की श्री डांस एकेडमी, उसलापुर के नन्हें कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में सोलो परफॉर्मेंस (एकल नृत्य) के अंतर्गत वन्या कौशिक, सुपुत्री मधु कौशिक और विशाल कौशिक, उसलापुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मात्र 6 वर्षीय वान्या कौशिक की तत्कार और अभिव्यक्ति की अद्भुत प्रस्तुति ने निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, समूह नृत्य (कथक) श्रेणी…
















