CG: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को जेल

शराब घोटाला: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अब वे 6 सितंबर तक जेल में रहेंगे।

ईडी ने बीते 5 दिनों तक चैतन्य बघेल से पूछताछ की। इस दौरान एजेंसी ने शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े नए तथ्यों पर सवाल-जवाब किए। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ से मिले इनपुट्स के आधार पर ईडी अब कुछ होटल कारोबारियों को भी तलब कर सकती है।

गौरतलब है कि शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने चैतन्य बघेल को भी आरोपी बनाया है।

  • Related Posts

    CG: 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया BEO! ACB की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

     सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़) शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करते हुए ACB बिलासपुर की टीम ने बरमकेला में बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) नरेंद्र जांगड़े को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में उनका सहयोगी संकुल समन्वयक संजय चौहान भी गिरफ्त में आया है।  क्या है पूरा मामला? पूर्व माध्यमिक शाला झीकीपाली के शिक्षक निरंजन बरिहा ने ACB में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका मार्च माह का वेतन बिना वजह रोक…

    Continue reading
    CG में गर्मी से जंग में बच्चों की जीत – सरकार ने समय से पहले दी छुट्टी!

    छत्तीसगढ़ | 16 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ में पड़ रही जानलेवा गर्मी और तेज़ लू के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब बच्चों को राहत देते हुए स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां पहले ही घोषित कर दी गई हैं।  मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के निर्देश पर यह अहम निर्णय लिया गया है।  मुख्यमंत्री ने साफ कहा— “बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।”  क्या है नया आदेश? – पहले छुट्टियां: 1 मई से 15 जून 2026…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *