बिलासपुर: आबकारी विभाग फिर आया सुर्ख़ियों में

आबकारी विभाग की तगड़ी कार्रवाई, 101 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 गिरफ्तार

बिलासपुर: आबकारी विभाग ने वृत तखतपुर, मस्तूरी व सीपत क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की।

अभियान के तहत कुल 5 ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें 101 लीटर महुआ शराब जब्त की गई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी 5 प्रकरण अजमानतीय हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपी एवं जब्ती विवरण

  1. भगवती वर्मा, पति परसराम वर्मा, निवासी थघुटकू (थाना कोनी) – 15 लीटर महुआ शराब
  2. मेघलाल, पिता कुल्लूराम, निवासी विद्यादिह (थाना पचपेड़ी) – 9 लीटर महुआ शराब
  3. चंद्रशेखर, पिता तुलाराम लोनिया, निवासी नरगोड़ा (सीपत) – 12 लीटर महुआ शराब

उपरोक्त सभी आरोपियों पर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।

लावारिस जब्ती

  • भीलमी थाना (सीपत) क्षेत्र में 20 लीटर और
  • सुकुलकारी थाना (पचपेड़ी) क्षेत्र में 40 लीटर महुआ शराब लावारिस हालत में जब्त कर विवेचना में लिया गया है।

कार्रवाई में शामिल अधिकारीगण: इस पूरी कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौरआबकारी उपनिरीक्षक ऐश्वर्या मिंजरमेश दुबे एवं विभागीय स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।

आबकारी विभाग की यह मुहिम अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *