“489 शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में बड़ा खेल!” –पूर्व प्रभारी DEO अनिल तिवारी पर गंभीर आरोप, निलंबन की मांग तेज

बिलासपुर। जिले में स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षक युक्तियुक्तकरण (Rationalization) को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। SC-ST-OBC माइनॉरिटी महासंघ ने पूर्व प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल तिवारी पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल निलंबन और विभागीय जांच की मांग की है।

महासंघ का आरोप है कि बिलासपुर जिले में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से आदेश जारी किए गए, जिससे सैकड़ों शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कई को न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

वरिष्ठता सूची में गड़बड़ी, शिक्षकों को नहीं दिया मौका

ज्ञापन में कहा गया है कि युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के दौरान शिक्षकों की वरिष्ठता सूची का सही मिलान नहीं किया गया और उसमें सुधार के लिए शिक्षकों को पर्याप्त समय भी नहीं दिया गया। इससे कई शिक्षकों की वरिष्ठता प्रभावित हो गई और पूरे सिस्टम में अव्यवस्था की स्थिति बन गई।

देर रात तक काउंसलिंग, मनमाने आदेश

महासंघ ने आरोप लगाया कि काउंसलिंग की सूचना समय पर नहीं दी गई और देर रात तक काउंसलिंग कर मनमाने आदेश जारी किए गए। संगठन का कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में शासन के नियमों का पालन नहीं किया गया।

मामला पहुंचा हाईकोर्ट

ज्ञापन के अनुसार 489 शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी के कारण 165 से अधिक शिक्षक हाईकोर्ट पहुंच चुके हैं, जिससे शासन का समय और संसाधन भी बर्बाद हो रहे हैं।

260 से ज्यादा शिक्षकों ने दर्ज कराई आपत्ति

महासंघ का दावा है कि 260 से अधिक शिक्षकों ने आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन उन पर सही तरीके से विचार नहीं किया गया। कई शिक्षक अब भी न्याय मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

निलंबन और विभागीय जांच की मांग

महासंघ के प्रदेश प्रमुख सुरेश दिवाकर ने ज्ञापन में कहा है कि युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी की है, इसलिए डॉ. अनिल तिवारी को तत्काल निलंबित कर निष्पक्ष विभागीय जांच कराई जाए और शिक्षकों के साथ न्याय किया जाए।

ज्ञापन

  • Related Posts

    गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत संगम: ‘अकादमी रत्न’ सम्मान पर अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना आंचल पांडेय ने किया पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ का अभिनंदन

      अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिष्या ने गुरु को किया नमन, रायगढ़ घराने की परंपरा को मिला नया गौरव बिलासपुर। भारतीय शास्त्रीय नृत्य जगत के लिए गौरव के क्षण में पद्मश्री एवं कत्थक सम्राट पंडित रामलाल बरेठ को भारत सरकार द्वारा संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा के उपलक्ष्य में नृत्यधारा फाउंडेशन, बिलासपुर द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कत्थक एवं ओडिसी नृत्यांगना तथा नृत्यधारा फाउंडेशन की संस्थापिका आंचल पांडेय ने अपने गुरु…

    Continue reading
    बिलासपुर: मौसाजी जायंट्स का दमदार वार, फाउंडेशन वॉरियर्स हुए ढेर; BPL में ड्रॉ ने बढ़ाया रोमांच

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल बेसबॉल ग्राउंड में चल रही बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग (BPL) 2026 के दूसरे दिन मैदान पर रोमांच, जोश और संघर्ष का शानदार नज़ारा देखने को मिला। खिलाड़ियों के जज्बे और बेहतरीन खेल ने दर्शकों को पूरे दिन बांधे रखा।   दिन के पहले मुकाबले में मौसाजी जायंट्स और फाउंडेशन वॉरियर्स आमने-सामने थे। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक क्षणों में मौसाजी जायंट्स ने बाज़ी मारते हुए 1-0 से जीत दर्ज कर ली। एकमात्र रन ने मुकाबले का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *