बिलासपुर. जिला विशेष टीम और सिविल लाइन थाना पुलिस ने एटीएम लूट की योजना बनाते ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से एक पिस्टल, दो मैगजीन, 9 जिन्दा कारतूस, छह देसी कट्टा, दस जिंदा कारतूस,एक तलवार,एक चाकू, दो फरसा, दस मोबाइल व एक कार बरामद किए हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 310(4)(5) बीएनस 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
गिरोह का खुलासा पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में किया. बिलासा गुढी में हुई प्रेस कांफ्रेंस में कार्रवाई को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में हमें सूचना मिली थी कि मिनीबस्ती जरहाभाठा निवासी स्वराज कुर्रे व अन्य जतिया तालाब सुलभ के पास धारदार हथियारों के साथ बैठे हैं और बड़ी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे हैं. सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस की टीम ने घेरा बंदी कर एटीएम पर डकैती डालने की योजना बना रहे बदमाशों को दबोच लिया. पुलिस ने कुल 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ पर स्वराज कुर्रे, मोनू एवं भोलू द्वारा बताया गया कि वे हथियार धीरेन्द्र सिंह तोमर निवासी अवधपुरी भोपाल (म0प्र0) से खरीदे हैं.
मिनी बस्ती जरहाभाठा निवासी गिरफ्तार आरोपी
. स्वराज कुर्रे उर्फ कांदा पिता छन्नू कुर्रे(19)
. राज उर्फ बडे सिदार पिता वासुदेव(39)
. मनोज उर्फ महराज पिता भुखउ कोशले (42)
. दिलीप बंजारे पिता कृष्णा (36 )
. विकास उर्फ विक्की पिता कृष्णा बंजारे( 24)
. सुभाष उर्फ उडिया पिता छन्नू कुर्रे (22)
. रितेश उर्फ चिन्टू पिता धनष्याम( 28)
. अश्वनी उर्फ राजा पिता सतीश रात्रे( 25)
सतना (म0प्र0) निवासी गिरफ्तार आरोपी
. विजय कुमार तौमर पिता बुधसिंह तौमर उम्र 62 वर्ष निवासी नगोड़ सतना म0प्र0।
तिफरा निवासी गिरफ्तार आरोपी
. मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर पिता प्रमोद सिंह(27)
जबड़ापारा निवासी गिरफ्तार आरोपी
. सुमित जायसवाल उर्फ भोलू पिता मुन्ना जायसवाल (34)
Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…
पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…