बिलासपुर: संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी ने पदभार किया ग्रहण

 

बिलासपुर: नई संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने आज संभागायुक्त कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। श्रीमती तिवारी सरगुजा संभाग से स्थानांतरित होकर यहां आई हैं। वे 2008 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। संभागायुक्त कार्यालय में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर अखिलेश साहू और श्रीमती अर्चना मिश्रा सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। हाल ही प्रशासनिक फेरबदल में श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी को बिलासपुर संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। कमिश्नर ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कार्यालय की सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनको सौंपे गए दायित्वों की जानकारी ली।

 

 

  • Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा : प्राचीन प्रकाश, आधुनिक आवश्यकता और मनुष्य होने की शाश्वत चेतना

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) प्रस्तावना : एक तिथि, अनेक आलोक वैशाख मास की पूर्णिमा भारतीय सभ्यता में केवल खगोलीय पूर्णता का क्षण नहीं, बल्कि चेतना की पराकाष्ठा का प्रतीक है। परंपरागत दृष्टि के अनुसार इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, बोधि-प्राप्ति और महापरिनिर्वाण-तीनों घटनाएँ एक ही आध्यात्मिक धारा में समाहित हो जाती हैं, जो मानव इतिहास को एक अद्वितीय दार्शनिक गहराई प्रदान करती हैं। ऋग्वेद की सार्वभौमिक दृष्टि उद्घोष करती है- “एकं सद्विप्रा…

    Continue reading
    रायगढ़: 11 साल की मिष्ठी ने मचाया धमाल — पहले ही प्रयास में भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति फतह!

    रायगढ़ घराने की चौथी पीढ़ी की चमक, 9 साल तक मिलेगी खास कथक तालीम रायगढ़ | कहते हैं हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता… और इस कहावत को सच कर दिखाया है 11 साल की नन्ही कथक नृत्यांगना मिष्ठी वैष्णव ने। बेहद कठिन चयन प्रक्रिया को पहले ही प्रयास में पार करते हुए मिष्ठी ने भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल कर ली है — और वो भी ऐसी छात्रवृत्ति, जो देश के चुनिंदा प्रतिभाओं को ही नसीब होती है। यह चयन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *