बिलासपुर: कलेक्टर संजय अग्रवाल जी! युक्तियुक्तकरण के इस मामले में आपकी मेहनत पर पानी फेरने वाले शिक्षा अधिकारियों को करें सस्पेंड. संदेह के दायरे में आए DEO अनिल तिवारी और तिफरा स्कूल(सेजेस) के प्राचार्य कश्यप

युक्तियुक्तकरण से व्यायाम शिक्षक हिमांशु पुनवा बाहर, तिफरा स्कूल में द्वितीय पदस्थापना पर उठे सवाल

बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जिले में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया जारी है, जिसके अंतर्गत शिक्षक पदस्थापन को तर्कसंगत एवं जरूरत के अनुसार पुनः व्यवस्थित किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में कई शिक्षकों का स्थानांतरण या वेतन व्यवस्था बदली गई है, लेकिन शासकीय उ.मा.शाला बालक तिफरा में पदस्थ व्यायाम शिक्षक हिमांशु पुनवा को युक्तियुक्तकरण की सूची में शामिल नहीं किया गया है। इससे संबंधित शिक्षक वर्ग और शिक्षा क्षेत्र में सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार तिफरा स्कूल में पहले से ही एक व्यायाम शिक्षक पदस्थ है, बावजूद इसके  हिमांशु पुनवा को उसी विद्यालय में पदस्थ किया गया है। उनका वेतन शासकीय उ.मा.शाला सेलर से आहरित किया जा रहा है। जबकि युक्तियुक्तकरण का मूल उद्देश्य यह है कि जहां पद रिक्त हैं वहीं शिक्षक पदस्थ किए जाएं, ताकि संसाधनों का समुचित उपयोग हो सके।

प्रमुख सवाल जो उठ रहे हैं

  • जब तिफरा में पहले से व्यायाम शिक्षक पदस्थ हैं, तो दूसरा व्यायाम शिक्षक किस आधार पर वहां नियुक्त किया गया?
  • यदि हिमांशु पुनवा नियमित रूप से वहीं कार्य कर रहे हैं तो उन्हें युक्तियुक्तकरण सूची में क्यों नहीं लिया गया?
  • क्या यह नियुक्ति नियम विरुद्ध है या किन्हीं प्रशासनिक कारणों से की गई है?

प्रतिक्रिया

कुछ शिक्षकों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि, “युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता होनी चाहिए। किसी एक को दो सुविधा और दूसरे को एक भी नहीं – यह अन्याय है।”

इस विषय पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हुआ।

 हिमांशु पुनवा को युक्तियुक्तकरण से बाहर रखा जाना और पहले से भरे हुए विद्यालय में पदस्थापना, दोनों ही विषय शिक्षक समाज और शिक्षा प्रशासन में सवालों के घेरे में हैं। इस मामले की पारदर्शी जांच और स्पष्टता आवश्यक है।

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    SP के सख्त एक्शन के भरोसे पर व्यापारियों ने टाला ‘बिलासपुर बंद’, 23 सितंबर को खुले रहेंगे बाजार

    भारत बैग हाउस प्रकरण में CAIT की दो टूक—दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और बाजारों में बढ़ेगी पुलिस गश्त, आश्वासन के बाद वापस लिया बंद का आह्वान बिलासपुर, 21 सितंबर 2026। तेलीपारा स्थित ‘भारत बैग हाउस’ में कथित जबरन वसूली, मारपीट और धमकी की घटना के विरोध में 23 सितंबर को प्रस्तावित दो घंटे के ‘बिलासपुर बंद’ को व्यापारियों ने वापस ले लिया है। पुलिस अधीक्षक के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत…

    Continue reading
    बिलासपुर में NHICF के National Flame of Honour 2026 में दिव्यांग कलाकारों, शिक्षकों, संगीत साधकों, किसानों, पत्रकारों और समाजसेवियों का सम्मान हुआ. तनिष्क वर्मा, मयंशी खण्डेलवाल सहित कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति

    डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व बीडीए अध्यक्ष अनिल टाह, डॉ. श्याम लाल निराला, सामाजिक कार्यकर्ता किरण सिंह, प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार और शिवसेना नेत्री रेवती यादव की गरिमामयी मौजूदगी में सफल हुआ कार्यक्रम संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन, मोना आनंद, बिपुला दास व रूना दास के छात्रों सहित आलोक-आशुतोष पांडेय, उदभव ठक्कर, एम अवंतिका, तनिष्क वर्मा, अरजिता सिंह और मयंशी खण्डेलवाल ने बांधा समां National Flame of Honour 2026: बिलासपुर में दिव्यांग कलाकारों, शिक्षकों और संगीत साधकों का सम्मान बिलासपुर में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *