रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का शुभारंभ, बिलासा देवी एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। फ्लाई बिग चार्टर कंपनी 19 सीटर विमानों के माध्यम से इन शहरों को जोड़ेगी। बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट, बिलासपुर पर विमान के आगमन पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। विमान का वाटर केनन सैल्यूट देकर स्वागत किया गया और यात्रियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया। पहले दिन अंबिकापुर के लिए 17 यात्रियों ने टिकट बुक कराए। टिकटों की बेस प्राइस ₹1298 रखी गई। फ्लाइट सेवा गुरुवार, शुक्रवार, और शनिवार को…








