बिलासपुर: चर्चा में है गिन्नी जांगड़े उर्फ गोदावरी

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशीली दवाइयों के कारोबार का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति ज़ब्त

बिलासपुर पुलिस ने नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर 21 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे मिनी बस्ती जरहाभाठा में एक महिला सृष्टि कुर्रे को नशीली दवा रेक्सोजेसिक बुफोनार्फिन के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपिया के पास से 150 नग नशीला इंजेक्शन बरामद किया गया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सृष्टि कुर्रे अपनी साथी गिन्नी जांगडे उर्फ गोदावरी के साथ मिलकर नशीली दवाओं का अवैध कारोबार कर रही थी। दोनों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई, जिसके बाद गिन्नी जांगडे को भी गिरफ्तार किया गया।

रायपुर से जुड़ा नेटवर्क

जांच में पता चला कि गिन्नी जांगडे नशीली दवाओं की खरीदारी रायपुर स्थित राजधानी मेडिकल और रवि इंटरप्राइजेस से करती थी। इसके बाद रवि इंटरप्राइजेस के संचालक रवि मरकाम को भी गिरफ्तार किया गया। मामले की आगे की जांच के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), रायपुर के साथ समन्वय स्थापित किया गया है।

वित्तीय जांच में चौंकाने वाले खुलासे

फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन में यह सामने आया कि गिन्नी जांगडे उर्फ गोदावरी ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से अर्जित धन को विभिन्न संपत्तियों और बीमा योजनाओं में निवेश किया था।

  1. बैंक लेनदेन: आरोपिया के बैंक खातों में पिछले एक वर्ष में करोड़ों रुपये का लेन-देन पाया गया, जिसका कोई वैध आय स्रोत नहीं मिला।
  2. संपत्तियों की खरीदारी:
    • जून 2023 में अमेरी हाफा रोड स्थित श्यामा रेजीडेंसी के फ्लैट नंबर 307 को 12 लाख रुपये में खरीदा गया।
    • 1 मार्च 2024 को सकरी हाफा रोड पर 1785 वर्गफुट जमीन 20 लाख रुपये में खरीदी गई।
  3. बीमा निवेश: मई 2023 से अगस्त 2023 के बीच आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस से 2 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी खरीदी गई।

संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू

जांच में यह प्रमाणित हुआ कि उपरोक्त संपत्तियां अवैध मादक पदार्थों की बिक्री से अर्जित धन से खरीदी गई हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट 1985 के अध्याय VA की धारा 68F के तहत उक्त संपत्तियों को जब्त कर मामले की रिपोर्ट SAFEMA कोर्ट, मुंबई को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजने का निर्णय लिया है।

अग्रिम जांच जारी

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में विशेष टीम का गठन कर मामले की गहराई से जांच की जा रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज सभी मामलों में वित्तीय जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से नशीली दवाओं के अवैध व्यापार से जुड़े बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *