बिलासपुर: न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन के बैनर तले हुए सफल सम्मान समारोह के साक्षी बने मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, अतिविशष्ट अतिथि विधायक सुशांत शुक्ला, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री किरण सिंह, दैनिक श्रम बिंदु के प्रधान संपादक शिव श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार रवि शुक्ला, तपन गोस्वामी, अधिवक्ता प्रकाश सिंह एवं प्रियंका शुक्ला
अतिथियों के साथ शामिल सम्मान पाने वालों ने कार्यक्रम को बताया ऐतिहासिक बिलासपुर: कल 19 अक्टूबर दिन शनिवार को लखीराम सभागार में छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी अवार्ड सेरेमनी( छ.ग. पत्रकारिता रत्न अवार्ड/ छ.ग. पत्रकारिता रत्न अवार्ड 2024) का आयोजन न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन के बैनर तले किया गया था. सम्मान समारोह ने सभी उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस समारोह में आए अतिथियों ने अपने विचार साझा करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें मुख्य अतिथि…

















