बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ का प्रतिनिधि मंडल ने तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह से भी मिलकर उठाई पत्रकार सुरक्षा कानून तत्काल लागू कराने की मांग
बिलासपुर: प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के “सांसद-विधायक से मिलो अभियान” के तहत महासंघ का प्रतिनिधि मंडल आज तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह से मिला। इस दौरान पत्रकारों पर बढ़ती हिंसा और धमकियों के खिलाफ पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। पत्रकारों पर हमले रोकने के लिए कानून जरूरी प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से बातचीत करते हुए कहा कि पत्रकार हमेशा समाज की सच्चाई उजागर करने के लिए जोखिम उठाते…









