तखतपुर। नगर पालिका तखतपुर के अध्यक्ष पद के लिए हाल ही में आरक्षण की घोषणा के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बार अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया है, जिससे युवाओं और महिलाओं में भी राजनीति में कदम रखने की रुचि बढ़ गई है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नारायण सिंह ठाकुर की नातिन और युवा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं जिला प्रभारी दिनेश राजपूत की सुपुत्री सोनाली राजपूत इस चुनाव में युवा चेहरा बनकर उभर रही हैं। सोनाली एक शिक्षित और प्रगतिशील महिला हैं, जिन्होंने कौशलेंद्र राव महाविद्यालय, बिलासपुर से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है।
सोनाली के नाम को लेकर तखतपुर में चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि ठाकुर समाज के मजबूत वोट बैंक और महिलाओं का जबरदस्त समर्थन सोनाली को एक सशक्त उम्मीदवार बना सकता है। शिक्षा और सामाजिक समझ के साथ सोनाली नगर विकास के लिए एक नया दृष्टिकोण पेश कर सकती हैं।
भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि युवा और शिक्षित चेहरा पार्टी के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। इसके साथ ही, महिलाओं और युवाओं के बीच सोनाली की लोकप्रियता से तखतपुर की राजनीति में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।
आगामी चुनाव में तखतपुर की जनता किसे अपना अध्यक्ष चुनती है, यह देखने वाली बात होगी, लेकिन सोनाली राजपूत का नाम निश्चित रूप से इस चुनावी दौड़ में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.
RTI का उल्लंघन यानी सुशासन पर सीधा हमला: सीएम साहब! सूचना दबाने वाले अफसरों को तत्काल करें सस्पेंड! ‘नियम दरकिनार, अफसर बेपरवाह’—सहायक आयुक्त चंदेल की ढर्रेबाज़ी से सरकार की साख पर बट्टा! आदिवासी विभाग के विवादित AC संजय चंदेल को RTI कानून का खौफ नहीं, 30 दिन बीते… जवाब गायब! बिलासपुर: पारदर्शिता और सुशासन का ढिंढोरा पीटने वाले प्रशासनिक तंत्र में ‘सूचना का अधिकार’ (RTI) दम तोड़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला आदिवासी विकास विभाग का है, जहां सहायक आयुक्त संजय चंदेल की कार्यशैली…
विश्व हृदय दिवस पर SECL में Heart Health Webinar, विशेषज्ञ ने बताया—लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी बिलासपुर, 29 सितंबर 2026। दिल की धड़कन भले ही खामोश हो, लेकिन उसके खतरे को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के चिकित्सा विभाग ने हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की मुहिम छेड़ते हुए मुख्यालय के सीएमडी कॉन्फ्रेंस हॉल में विशेष Heart Health Awareness Webinar आयोजित किया। कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश…