बिलासपुर: डीसीटी के डायरेक्टर राजेंद्र सिंह राजपूत को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया सम्मानित

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में ‘भास्कर प्राइम ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड’ से सम्मान

बिलासपुर के लिए यह गर्व का पल है कि डीसीटी रियल एस्टेट डेवलपर्स के डायरेक्टर राजेंद्र सिंह राजपूत को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान द्वारा भास्कर प्राइम ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में दिया गया, जिसमें पूरे भारत से कई प्रतिष्ठित हस्तियां और गणमान्य लोग शामिल हुए।

रियल एस्टेट के क्षेत्र में डीसीटी की सराहनीय उपलब्धियां
राजेंद्र सिंह राजपूत ने मीडिया को बताया कि डीसीटी रियल एस्टेट डेवलपर्स ने पिछले कई वर्षों में रियल एस्टेट के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए एक नई पहचान बनाई है। कंपनी ने ग्राहकों को उचित कीमतों में गुणवत्ता युक्त मकान, प्लॉट और सम्पत्तियां उपलब्ध कराई हैं।राजपूत ने कहा कि डीसीटी का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को संपत्ति खरीदने और बेचने की प्रक्रिया में सही मार्गदर्शन प्रदान करना और उनके सपनों का घर या व्यवसायिक प्लांट तैयार कर उन्हें खुशहाल जीवन का अनुभव कराना है।

शहरवासियों और ग्राहकों का विश्वास सफलता की कुंजी
 सम्मान प्राप्त करने के बाद राजेंद्र सिंह राजपूत ने इसे बिलासपुर और प्रदेश के लोगों का विश्वास और समर्थन बताया। उन्होंने कहा, “हमारे ग्राहकों का भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हम कम कीमतों में बेहतरीन सेवाएं और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कर रहे हैं, जिससे तेजी से लोग डीसीटी पर विश्वास जता रहे हैं।”

हर किसी के पास हो घर’ का सपना
राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि उनका सपना है कि हर व्यक्ति के पास खुद का घर हो। डीसीटी डेवलपर्स इस दिशा में निरंतर काम कर रहा है, और उनकी टीम इस बात का ध्यान रखती है कि ग्राहक को उच्च गुणवत्ता और बेहतर सुविधाएं कम से कम कीमत में मिलें।

सम्मान से प्रेरणा और भविष्य की दिशा
यह सम्मान न केवल डीसीटी और राजेंद्र सिंह राजपूत के लिए, बल्कि पूरे बिलासपुर के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि अन्य उद्यमियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

डीसीटी रियल एस्टेट डेवलपर्स का यह प्रयास और उनके निदेशक का विज़न बिलासपुर और देश के अन्य हिस्सों में रियल एस्टेट की नई परिभाषा गढ़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *