बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ का प्रतिनिधि मंडल ने तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह से भी मिलकर उठाई पत्रकार सुरक्षा कानून तत्काल लागू कराने की मांग

बिलासपुर: प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ के “सांसद-विधायक से मिलो अभियान” के तहत महासंघ का प्रतिनिधि मंडल आज तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह से मिला। इस दौरान पत्रकारों पर बढ़ती हिंसा और धमकियों के खिलाफ पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

पत्रकारों पर हमले रोकने के लिए कानून जरूरी

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से बातचीत करते हुए कहा कि पत्रकार हमेशा समाज की सच्चाई उजागर करने के लिए जोखिम उठाते हैं, लेकिन बढ़ती घटनाओं के कारण वे स्वयं असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसे में एक सशक्त पत्रकार सुरक्षा कानून समय की आवश्यकता बन चुका है।

महासंघ ने रखीं ये प्रमुख मांगे

  1. पत्रकारों पर किसी भी प्रकार के हमले को गैर-जमानती अपराध घोषित किया जाए।
  2. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
  3. पत्रकारों के खिलाफ होने वाली हिंसा की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन हो।
  4. पीड़ित पत्रकारों और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता और मुआवजा प्रदान किया जाए।

धरमजीत सिंह ने दिया समर्थन

तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह ने पत्रकारों की मांगों को जायज ठहराते हुए उन्हें पूरा समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा, “पत्रकार लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने वाले प्रहरी हैं। उनकी सुरक्षा के बिना लोकतंत्र की रक्षा संभव नहीं है। मैं इस मुद्दे को राज्य विधानसभा में उठाने और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा।”

महासंघ का बयान

महासंघ के पदाधिकारी विनय मिश्रा, पंकज खण्डेलवाल, उमाकांत मिश्रा और राजेंद्र कश्यप ने कहा कि “पत्रकार महासंघ प्रदेशभर में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार से लगातार संपर्क कर रहा है। यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो महासंघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।”

“सांसद-विधायक से मिलो अभियान” के तहत पत्रकार महासंघ का यह प्रयास पत्रकारों की सुरक्षा के प्रति सरकार और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करने की दिशा में एक अहम कदम है। विधायक धरमजीत सिंह के समर्थन से पत्रकार समुदाय को उम्मीद है कि उनकी आवाज सरकार तक पहुंचेगी और इस पर उचित कार्रवाई होगी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा, प्रदेश महासचिव पंकज खंडेलवाल,  कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप के साथ महासंघ के पदाधिकारी एवं सदस्य हीराजी राव सदाफले, सुधीर तिवारी,  अजय द्विवेदी, कमल दुसेजा के साथ दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे.

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *