बिलासपुर में संजय दत्त के बर्थडे पर कानून की उड़ गई धज्जियां: कांग्रेस नेता महेश दुबे(टाटा महराज) और भाजपा नेता मनीष अग्रवाल साथ थिरके, आयोजक चुट्टू अवस्थी गिरफ़्तार!

https://www.facebook.com/share/v/1LP7QqrHXs/बिलासपुर | मध्य नगरी चौक पर मंगलवार को जो नज़ारा देखने को मिला, उसने कानून व्यवस्था और सियासी नैतिकता दोनों पर सवाल खड़े कर दिए। फ़िल्म अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन जश्न के नाम पर कुछ लोगों ने सार्वजनिक स्थल को जाम कर दिया — आमजन का रास्ता रोका गया, DJ बजा, नाच-गाना हुआ और कानून की धज्जियाँ उड़ाई गईं।

इस पूरे हंगामे की अगुवाई कर रहे थे गुरुदेव अवस्थी उर्फ़ चुट्टू अवस्थी (52 वर्ष), जो मध्य नगरी चौक के निवासी हैं। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए चित्तू अवस्थी को धारा 285 BNS के तहत गिरफ़्तार कर लिया और उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

 

पर असली सनसनी तब फैली जब इस अव्यवस्थित कार्यक्रम में कांग्रेस नेता महेश दुबे और भाजपा नेता मनीष अग्रवाल भी मंच पर नजर आए – दोनों नेताओं ने खुलेआम DJ पर डांस किया, मानो कानून की कोई परवाह ही न हो।

सवाल उठता है
– क्या यह कार्यक्रम पूर्व अनुमति से आयोजित था?
– क्या राजनैतिक रसूखदारों को कानून से छूट है?
– जब आम जनता से सख्ती की जाती है, तो नेताओं पर मेहरबानी क्यों?

पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था फैलाने, यातायात बाधित करने व शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी। लेकिन क्या यह सख़्ती नेताओं तक पहुंचेगी, या फिर चित्तू अवस्थी अकेले ही बलि का बकरा बनेंगे?

बिलासपुर की जनता देख रही है, और अब जवाब चाहती है।

 कानून सभी के लिए बराबर है — सिर्फ कागज़ पर या हकीकत में भी?
वायरल हो रही तस्वीरें और वीडियो जल्द ही सवालों की बौछार करेंगी!

 

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *