आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित होंगी डॉ. आकांक्षा साहू – ‘घर आंगन : डॉक्टर के सुझाव’ में बताएंगी गर्भावस्था में रक्तचाप संबंधी समस्याओं के कारण और समाधान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आकाशवाणी केंद्र से 23 सितंबर 2025, मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ. आकांक्षा साहू का प्रसारण होगा। “घर आंगन – डॉक्टर के सुझाव” कार्यक्रम में वे गर्भावस्था में रक्तचाप संबंधी समस्या, उसके कारण और समाधान पर विस्तार से जानकारी देंगी। यह प्रसारण एम डब्लू 981 KHz, एफएम 101.6 MHz और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध रहेगा।

राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की जिम्मेदारी संभाल रहीं डॉ. साहू ने अब तक देश के कई राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य विषयों पर व्याख्यान दिए हैं। उन्होंने वर्ष 2023 में हैदराबाद, 2024 में पांडिचेरी (जिपमर), जनवरी 2025 में भुवनेश्वर और इसी वर्ष रायपुर में आयोजित कॉन्फ्रेंस में सर्वाइकल कैंसर व महिलाओं की बीमारियों पर विशेषज्ञ राय रखी थी। उन्होंने 9 से 14 वर्ष की बच्चियों के लिए सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण को अनिवार्य बनाने पर जोर दिया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया।

डॉ. साहू ने कई मौकों पर सभी महिलाओं से सेनेटरी पैड का उपयोग करने की अपील की है और सरकार से प्रत्येक माह महिलाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने की मांग की है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा जनजागरूकता के लिए वे जशपुर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, भाटापारा, बेमेतरा और बलौदा बाजार सहित विभिन्न जिलों में कैम्प आयोजित कर चुकी हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी निरंतर जानकारी देती रहती हैं।

समाज सेवा के क्षेत्र में उन्होंने नशा मुक्ति अभियान चलाया है और नारा दिया है – “नशा ही नाश की जड़ है, नशा को जड़ से समाप्त करना है।” उन्होंने सैकड़ों नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर हजारों लोगों को उपचार व परामर्श दिया है। इन शिविरों में नि:शुल्क दवाइयाँ, स्टिक, चश्मा और वॉकर जरूरतमंदों को वितरित किए गए।

अपने मरीजों को छत्तीसगढ़ी भाषा में काउंसलिंग कर वे प्रदेश की संस्कृति और अपनापन भी दर्शाती हैं। उनके योगदान के लिए उन्हें ‘समाज गौरव रत्न अलंकरण’, ‘स्व. बंशीलाल शर्मा स्मृति विभूति अलंकरण’ और ‘छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच मित्र मंडल समिति’ सहित कई संस्थाओं ने सम्मानित किया है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: 100 घंटे सफाई का संकल्प, SECL में गूंजी स्वच्छता की शपथ

    मुख्यालय से शुरू हुआ “स्वच्छता ही सेवा” अभियान-2026, कार्यस्थल को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प बिलासपुर। सफाई सिर्फ झाड़ू लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि इसे रोजमर्रा की आदत और कार्यसंस्कृति बनाने का संदेश देते हुए SECL मुख्यालय में 18 सितंबर को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया। मुख्य प्रशासनिक भवन स्थित आगंतुक कक्ष में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई। इस दौरान निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी) संचालन रमेश चंद्र महापात्र तथा निदेशक (तकनीकी)…

    Continue reading
    बिलासपुर: अभिहित अधिकारी देवांगन के ज्वाइन करते ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग दिख रहा एक्शन में

    बिलासपुर। नकली खाद्य सामग्री की बिक्री की सूचना पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को चाटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में जांच की। कार्रवाई के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के प्रतिनिधि की मौजूदगी में ब्रूक बॉन्ड ताजा चाय 250 ग्राम के 23 पैकेट जब्त कर उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच के दौरान फर्म द्वारा मौके पर संबंधित खरीदी बिल प्रस्तुत नहीं किया जा सका। विभाग ने खरीदी बिल प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ मामले की आगे जांच शुरू कर दी है। उपलब्ध दस्तावेजों और जांच रिपोर्ट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *