बिलासपुर : ग्राम सोंठी में मां बगलामुखी मन्नादाई मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा

बिलासपुर। जिले के सुदूर वनांचल ग्राम सोंठी (तहसील सीपत) स्थित प्राचीन बगलामुखी मां मन्नादाई मंदिर से शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। लगभग 400 वर्षों से पर्वत वासिनी मां मन्नादाई यहां विराजमान हैं।

कलश यात्रा में 3000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। गाजे-बाजे और पदयात्रा के साथ हुई इस यात्रा में ग्राम के सरपंच नीमा वस्त्रकार एवं जनपद प्रतिनिधि लक्ष्मी पोर्ते परिवार सहित उपस्थित रहीं।

मां मन्नादाई सेवा समिति के अध्यक्ष रामेश्वर जायसवाल ने बताया कि यहां मां की आराधना करने वाले भक्तों की हर सच्ची मनोकामना पूरी होती है। ग्रामवासियों ने श्रमदान और सहयोग से मंदिर व ज्योति कलश कक्षा का निर्माण कराया है। मंदिर परिसर हरे-भरे वृक्षों से आच्छादित है और यहां माता की बगिया भी विकसित की जा रही है।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपने प्रवास के दौरान मंदिर की गरिमा से प्रभावित होकर संस्कृत मंच निर्माण हेतु 50 हजार रुपये का स्वेच्छानुदान दिया। नवरात्रि के बाद सांस्कृतिक मंच का निर्माण भी किया जाएगा।

आसपास के ग्राम खमरिया, बिटकुला, मड़ाई, साजापाली, लूथरा, सीपत, गतौरा आदि से हजारों श्रद्धालुओं ने आकर पुण्य लाभ लिया। इस वर्ष मंदिर में 627 तेल ज्योति कलश और 14 घी ज्योति कलश प्रज्वलित हैं, जिनकी सेवा और देखरेख पंडित प्रमोद तिवारी, कार्तिक राम बैगा, संतोष बैगा, धनीराम कोमल बैगा और किशन बैगा कर रहे हैं।

  • Related Posts

    शिफ़ा की सदियों पुरानी रवायत : आधुनिक दौर में भी यूनानी चिकित्सा को नई पहचान देने में जुटीं प्रदेश की इकलौती सरकारी यूनानी डिस्पेंसरी की डॉ. सना अहमद खान

    नेशनल डॉक्टर्स डे पर विशेष  (डॉ. शगुफ्ता परवीन – सुरेन्द्र वर्मा, बिलासपुर) बिलासपुर नेशनल डॉक्टर्स डे पर उन सभी चिकित्सकों को सलाम है, जो हर वक्त इंसानियत की बेहतरी और शिफ़ा की खातिर खामोशी से अपना फर्ज निभा रहे हैं। आधुनिक चिकित्सा के इस तेज़ रफ्तार दौर में जहां एलोपैथी को प्राथमिकता दी जाती है, वहीं भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में शामिल यूनानी (तिब्ब) आज भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। हालांकि आम लोगों के बीच इसकी जानकारी और उपयोगिता अपेक्षाकृत कम है, लेकिन…

    Continue reading
    बिलासपुर: नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद निधि के लिए ₹104.54 करोड़ जारी

    बिलासपुर, 1 जुलाई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों को महापौर निधि, अध्यक्ष निधि तथा पार्षद निधि के अंतर्गत कुल 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के उपरांत यह राशि नगरीय निकायों को उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने सभी निकायों को निर्देश दिए हैं कि निधि का पारदर्शी एवं प्रभावी उपयोग करते हुए शहरी क्षेत्रों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *