बिलासपुर : कवि सुरजीत नवदीप को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

डॉ. विनय कुमार पाठक बोले— “सुप्रसिद्ध कवि ही नहीं, सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी थे नवदीप जी” बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी द्वारा छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ कवि सुरजीत नवदीप के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साहित्यकारों और विद्वानों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि डाॅ. विनय कुमार पाठक, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ, गोपालगंज (बिहार) ने अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा—“जब मैं छत्तीसगढ़…

Continue reading
बिलासपुर : आदिवासी विभाग में 82.99 लाख का टेंडर विवादों में, ठेकेदारों ने कलेक्टर से की शिकायत

बिलासपुर : विभाग से निर्माण कार्यों के लिए जारी किया गया 82.99 लाख रुपये का टेंडर विभाग में हड़कंप मचाने लगा है। 16 अलग-अलग कामों के लिए निकले इस टेंडर में 15 ठेकेदारों ने कुल 106 फॉर्म खरीदे। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन विवाद तब गहराया जब सहायक आयुक्त पीसी लहरे ने टेंडर शर्तों में संशोधन कर दिया। संशोधित शर्तों के बाद 15 में से सिर्फ 3 ठेकेदार पात्र घोषित किए गए, जबकि बाकी 12 ठेकेदार अपात्र हो गए। अपात्र ठेकेदारों ने इसे सीधा…

Continue reading
पार्ट-1 : बिलासपुर PWD संभाग-1 के अधिकारियों की मनमानी… साढ़े तीन साल से भुगतान अटका… टेंट व्यवसायी गिड़गिड़ाने को मजबूर…

साढ़े तीन साल से बकाया भुगतान, PWD के चक्कर लगाने को मजबूर टेंट व्यवसायी बिलासपुर। लोक निर्माण विभाग (PWD) संभाग क्रमांक-1 के कारनामे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अचानक बनने वाले हर सरकारी कार्यक्रम में जिस टेंट व्यवसायी को बुलाया जाता है, वही अब अपने भुगतान के लिए दर-दर भटक रहा है। बताया जाता है कि यह व्यवसायी विभाग की मंशानुरूप बेहतरीन काम कर देता है, लेकिन विडंबना यह है कि उसे पिछले साढ़े तीन साल से किए गए…

Continue reading
बिलासपुर में डॉ. अभिषेक वर्मा के आगमन की तैयारियों में शिवसेना पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे

20 सितंबर को होगा आगमन, श्रीकांत वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व बाइक रैली का आयोजन बिलासपुर। शिवसेना गठबंधन एवं चुनाव के मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. अभिषेक वर्मा के 20 सितंबर को बिलासपुर आगमन को लेकर शिवसेना पदाधिकारी व कार्यकर्ता जोरों पर तैयारियों में जुटे हुए हैं। शिवसेना महिला जिला अध्यक्ष रेवती यादव ने बताया कि डॉ. वर्मा का परिवार मूल रूप से बिलासपुर निवासी है। उनके पिता स्व. श्रीकांत वर्मा का जन्म यहीं 18 सितंबर 1931 को हुआ था। वे दो बार राज्यसभा सदस्य रहे,…

Continue reading
बिलासपुर नगर निगम में कबाड़ कांड: रेलिंग से लेकर पार्षद निधि का ऑटो तक गायब! प्रवेश कश्यप पर गंभीर आरोप, संजय सिंह बोले– जांच नहीं हुई तो जोन कार्यालय में धरना, देखिए Video

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर का पानी टैंकर कबाड़ विवाद अब बड़े घोटाले का रूप लेता जा रहा है। जोन क्रमांक-2 के तत्कालीन जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप और पार्षद/एमआईसी सदस्य सीमा सिंह के बीच आरोप–प्रत्यारोप का सिलसिला इतना तीखा हो गया है कि अब निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रवेश कश्यप की सफाईन्यूज़ हब इनसाइट से बातचीत में प्रवेश कश्यप ने साफ कहा—“पानी टैंकर अभी भी पंप हाउस में सुरक्षित है। कबाड़ में बेचने का सवाल ही नहीं उठता। न सीमा सिंह से बात हुई,…

Continue reading
बिलासपुर : डीपी विप्र विधि महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर प्रो. रामनारायण शुक्ल स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन

बिलासपुर। डी.पी. विप्र विधि महाविद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर प्रोफेसर रामनारायण शुक्ल स्मृति व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। व्याख्यानमाला का विषय था – “कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं विधि शिक्षा के परिप्रेक्ष्य में हिंदी की भूमिका”। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. राजकुमार सचदेव ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है, इसका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के सहायक…

Continue reading
बिलासपुर : छुटभैय्या नेता अनिल राठौर शराब के नशे में चला रहा था गाड़ी, गिरफ्तार

नशे में चूर आड़े-तिरछे नेताओं को भी किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा – पुलिस बिलासपुर की सड़कों पर शनिवार रात जो कुछ हुआ, उसने यह साफ कर दिया कि कानून के सामने छुटभैय्या नेता की दाल अब उतनी आसानी से गलने वाली नहीं है। छुटभैय्या नेता अनिल राठौर, जो शराब के नशे में गाड़ी चला रहे थे, जब ट्रैफिक चेकिंग में पकड़े गए तो उन्होंने वही रास्ता अपनाया जो अक्सर छुटभैय्या नेता लोग अपनाते हैं— हवा-हवाई बात करना। लेकिन इस बार कहानी उलटी निकली। पुलिस…

Continue reading
बिलासपुर : शहीद वीरेंद्र कुमार कैवर्त के 20वें शहादत दिवस पर आयोजित समारोह में शामिल हुए डॉ. सुनील यादव

शहीदों की स्मृति में नरगोडा में हुआ कार्यक्रम बिलासपुर, 15 सितम्बर। ग्राम नरगोडा में भारतीय सेना के वीर सपूत शहीद वीरेंद्र कुमार कैवर्त के 20वें शहादत दिवस पर रविवार को भव्य श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, समाज प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने शहीद वीरेंद्र कुमार कैवर्त के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके अदम्य साहस एवं बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान…

Continue reading
बिलासपुर : आकाशवाणी में हिन्दी पखवाड़े का उद्घाटन एवं हिन्दी कार्यशाला का भव्य आयोजन

बिलासपुर। आकाशवाणी बिलासपुर में हिन्दी दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आज एक गरिमामय उद्घाटन समारोह एवं हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वक्ता प्रसिद्ध साहित्यकार, राज्य भाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष तथा थावे विश्वविद्यालय के निवर्तमान कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत दीप प्रज्वलन से हुआ। आकाशवाणी बिलासपुर की राजभाषा अधिकारी एवं कार्यक्रम प्रमुख डॉ. सुप्रिया भारतीयन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया, वहीं इंजीनियरिंग हेड सिल्बेरियस लकड़ा ने शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान…

Continue reading
बिलासपुर : हिंदी दिवस पर वरिष्ठ साहित्यकार रमेश चंद्र श्रीवास्तव को मिला ‘राष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि सम्मान-2025’

बिलासपुर। हिंदी दिवस के अवसर पर जिले के वरिष्ठ साहित्यकार और समीक्षक, पूर्व आई.एस.एस. रमेश चंद्र श्रीवास्तव को ‘राष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि सम्मान-2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लोक संचेतना फाउंडेशन ट्रस्ट भारत और कायस्थ परिवार छत्तीसगढ़ राज्य के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थावे विद्यापीठ, बिहार के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक और प्रसिद्ध समाजसेवी व उद्योगपति प्रवीण झा द्वारा श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद श्रीवास्तव ने कहा कि “भारत…

Continue reading