महाराजा अग्रसेन सम्मान 2025 से सम्मानित हुए राजेंद्र (राजू) अग्रवाल, मिले ₹2 लाख की सम्मान निधि

छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव रजत वर्ष के भव्य समापन समारोह में राष्ट्रीय गरिमा और सांस्कृतिक वैभव का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, वहीं समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका ने की। मंच पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल (अंबिकापुर) सहित प्रदेशभर के अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस भव्य अवसर पर प्रतिष्ठित “महाराजा अग्रसेन सम्मान 2025” सामाजिक समरसता, सामाजिक सेवा और दिव्यांग सेवा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अविस्मरणीय योगदान के लिए बिलासपुर के राजेंद्र (राजू) अग्रवाल को प्रदान किया गया।

यह सम्मान छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल के सहयोग से प्रदान किया गया।

सम्मान के रूप में प्रतीक चिह्न के साथ ₹2,00,000 की सम्मान निधि भी भेंट की गई।

कार्यक्रम में भारी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न जिलों से आए आगंतुकों ने भाग लेकर कार्यक्रम की भव्यता में चार चाँद लगा दिए।

  • Related Posts

    21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि

    योग दिवस पर छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की वीआईपी सूची, सभी जिलों के लिए अतिथि तय CG। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। शासन द्वारा जारी आदेश में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायकों को विभिन्न जिलों में मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर जिले में…

    Continue reading
    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रमोन्नति वेतनमान योजना बंद, अब मिलेगा समयमान वेतनमान का विकल्प

    31 मार्च 2026 के बाद बदलेगा सरकारी कर्मचारियों का वेतन ढांचा, कर्मचारियों को चुनना होगा एक विकल्प छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ शासन ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन एवं पदोन्नति से जुड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संचालित कई प्रमोन्नति वेतनमान योजनाओं को समाप्त करने का निर्णय लिया है। शासन के नवीन आदेश के अनुसार अब इन योजनाओं को वित्त विभाग की समयमान वेतनमान योजना में समाहित किया जाएगा। सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक शिक्षकों, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों, उपअभियंताओं तथा वन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *