बिलासपुर में बड़ा एक्शन – महिला शिक्षिका से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधान पाठक निलंबित!

बिलासपुर। जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने एक बार फिर कड़ा कदम उठाते हुए शासकीय प्राथमिक शाला पिरैया (वि.ख. बिल्हा) के प्रधान पाठक गोरे लाल कुर्रे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

शिक्षा विभाग के अनुसार, गोरे लाल कुर्रे पर अपने अधीनस्थ महिला शिक्षिका को अनावश्यक रूप से परेशान करने एवं छेड़छाड़ करने की गंभीर शिकायत दर्ज हुई थी।

जांच में आरोप सिद्ध
विकास खंड शिक्षा अधिकारी, बिल्हा द्वारा की गई विस्तृत जांच (पत्र क्र. 3110/शिका.जांच/2024-25 दिनांक 04.11.2025) में आरोपों की पुष्टि हुई।

रिपोर्ट में बताया गया कि प्रधान पाठक का आचरण शिक्षिकीय गरिमा और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 का स्पष्ट उल्लंघन है।

तत्काल निलंबन का आदेश
जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि आरोप अत्यंत गंभीर हैं, इसलिए गोरे लाल कुर्रे को तुरंत निलंबित किया जाता है।

निलंबन अवधि में मुख्यालय तय
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्राचार्य, उ.मा.वि. बिल्हा रखा गया है, साथ ही नियमों के अनुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

ऑर्डर तत्काल प्रभाव से लागू।

शिक्षा विभाग के इस कदम को महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और कार्यस्थल पर सम्मान सुनिश्चित कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

 

  • Related Posts

    दिल्ली में गूंजेगी हिंदी की आवाज़: विश्व हिंदी परिषद का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 30-31 अक्टूबर को

    बिलासपुर। हिंदी को राष्ट्रभाषा के गौरवपूर्ण स्थान पर प्रतिष्ठित करने के संकल्प के साथ विश्व हिंदी परिषद ने एक बड़े राष्ट्रीय अभियान का आह्वान किया है। परिषद की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संगीता बनाफर ने जांजगीर-चांपा जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के साहित्यकारों को शुभकामनाएँ देते हुए हिंदी के वैश्विक विस्तार की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जांजगीर की साहित्यिक विरासत सदैव समृद्ध और प्रेरणादायी रही है। यहां के साहित्यकारों की शब्द-साधना केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के…

    Continue reading
    रामा वर्ल्ड में उतरा आध्यात्म का प्रकाश: जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य के चरणों में उमड़ा बिलासपुर

    “जिस घर में श्रद्धा, सेवा और संस्कार हों, वहां स्वयं राम का वास होता है” — श्रीरामभद्राचार्य चरण-पादुका पूजन, भजन-कीर्तन और संत दर्शन से भक्तिमय हुआ एवमस्तु परिसर बिलासपुर। न्यायधानी बुधवार को उस समय पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गई, जब तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी श्रीरामभद्राचार्य का आगमन रामा वर्ल्ड स्थित समाजसेवी प्रवीण झा के निवास “एवमस्तु” में हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्पवर्षा, श्रीराम स्तुति और भजन-कीर्तन के बीच पूरा परिसर भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर नजर आया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *