बिलासपुर ट्रैफिक बेहाल! SSP रजनेश सिंह के दावों की खुली पोल—सरकण्डा में घंटों जाम, पूछने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) राम गोपाल करीयारे बोले: “मैं VIP ड्यूटी में हूँ।”

ट्रैफिक सिस्टम ठप! सरकण्डा में घंटों जाम—SSP रजनेश सिंह की नाकामी उजागर

बिलासपुर।शहर की ट्रैफिक समस्या दिन-ब-दिन बेकाबू होती जा रही है। सोमवार की शाम सरकण्डा क्षेत्र में हालात इतने बिगड़े कि लोगों को आधे घंटे तक जाम में फंसकर बेहाल होना पड़ा। स्कूली बच्चों से लेकर ऑफिस लौट रहे कर्मचारी तक सबके सब सड़क पर ही अटक गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और हर दिन नए जाम से दो-चार होना आम बात बन गया है।

सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब ट्रैफिक अव्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) राम गोपाल करीयारे से बात करने की कोशिश की गई। तो उन्होंने ने अपनी VIP ड्यूटी का हवाला देकर फोन तुरंत काट दिया।

शहरवासी सवाल उठा रहे हैं कि जब VIP ड्यूटी है तो आम जनता को कौन संभालेगा?

बिलासपुर ट्रैफिक का ठोस समाधान आखिर कब निकलेगा?

लगातार बिगड़ती व्यवस्था ने बिलासपुर पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जनता अब जल्द से जल्द सख्त एक्शन और सुचारू ट्रैफिक सिस्टम की मांग कर रही है।

  • Related Posts

    दिल्ली में गूंजेगी हिंदी की आवाज़: विश्व हिंदी परिषद का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 30-31 अक्टूबर को

    बिलासपुर। हिंदी को राष्ट्रभाषा के गौरवपूर्ण स्थान पर प्रतिष्ठित करने के संकल्प के साथ विश्व हिंदी परिषद ने एक बड़े राष्ट्रीय अभियान का आह्वान किया है। परिषद की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संगीता बनाफर ने जांजगीर-चांपा जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के साहित्यकारों को शुभकामनाएँ देते हुए हिंदी के वैश्विक विस्तार की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जांजगीर की साहित्यिक विरासत सदैव समृद्ध और प्रेरणादायी रही है। यहां के साहित्यकारों की शब्द-साधना केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के…

    Continue reading
    रामा वर्ल्ड में उतरा आध्यात्म का प्रकाश: जगद्गुरु श्रीरामभद्राचार्य के चरणों में उमड़ा बिलासपुर

    “जिस घर में श्रद्धा, सेवा और संस्कार हों, वहां स्वयं राम का वास होता है” — श्रीरामभद्राचार्य चरण-पादुका पूजन, भजन-कीर्तन और संत दर्शन से भक्तिमय हुआ एवमस्तु परिसर बिलासपुर। न्यायधानी बुधवार को उस समय पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गई, जब तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी श्रीरामभद्राचार्य का आगमन रामा वर्ल्ड स्थित समाजसेवी प्रवीण झा के निवास “एवमस्तु” में हुआ। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार, पुष्पवर्षा, श्रीराम स्तुति और भजन-कीर्तन के बीच पूरा परिसर भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर नजर आया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *