बिलासपुर: जिला युवा उत्सव 15–16 दिसम्बर से बहतराई में, प्रतिभाओं का होगा महामंचन!
लोकनृत्य से लेकर रॉक बैंड तक… जिले के युवा दिखाएंगे अपना जलवा बिलासपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव 15 और 16 दिसम्बर को राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई में होने जा रहा है। जिलेभर के युवा अपनी कला, संस्कृति और प्रतिभा का जोश दिखाने के लिए इस मंच पर जुटेंगे। 15 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से प्रतिभागी लोक नृत्य, पंथी, राउत नाचा, सुआ, करमा जैसी पारंपरिक विधाओं में अपनी प्रस्तुति देंगे। इसी दिन साइंस मेला, कहानी लेखन और कविता लेखन प्रतियोगिताएँ भी आयोजित होंगी। 16 दिसम्बर को उत्सव और…









