बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बिल्हा शाखा की कैशियर तेजवथ थीरापतम्मा गिरफ्तार
दो करोड़ से ज्यादा का बैंक घोटाला: SBI बिल्हा की कैशियर एसीबी के शिकंजे में बिलासपुर। आर्थिक अनियमितता के एक बड़े मामले में एसीबी बिलासपुर की टीम ने स्टेट बैंक बिल्हा शाखा की तत्कालीन कैशियर श्रीमती तेजवथ थीरापतम्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उन्होंने बैंक कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर 2,06,37,600 रुपये का गबन कर बैंक को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया। क्या है पूरा मामला? शाखा प्रबंधक पीयूष बारा द्वारा एसीबी मुख्यालय रायपुर में की गई शिकायत के अनुसार, 19 दिसंबर…









