बिलासपुर: 24 लाख 70 हजार 530 रुपये का घोटाला!

ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच-सचिव समेत चार पर एफआईआर, पंचायत में मचा हड़कंप

बिलासपुर, 19 फरवरी 2026। ग्राम पंचायत ढेका में 15वें वित्त आयोग और अन्य मदों की राशि में 24 लाख 70 हजार 530 रुपये के कथित गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला पंचायत की जांच में प्रथम दृष्टया शासकीय राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होते ही प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए संबंधित चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

 जांच में क्या निकला?

शिकायतों के आधार पर जिला पंचायत ने जनपद पंचायत बिल्हा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया था। जांच रिपोर्ट में आवेदक और संबंधित सरपंच-सचिव के बयानों में गंभीर विरोधाभास पाए गए।
प्रतिवेदन के अनुसार ₹24,70,530 की राशि का दुरुपयोग पाया गया, जिसे गंभीर वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में रखा गया है।

 किन पर गिरी गाज?

जांच में निम्नलिखित को जिम्मेदार ठहराया गया—

  • पूर्व सरपंच दिनेश मौर्य

  • तत्कालीन सचिव सचिन कौशिक

  • तत्कालीन सचिव (घूमा/हरदीकला) भानू विश्वकर्मा

  • ग्राम पंचायत ढेका के कोटवार कमल कश्यप

 एफआईआर दर्ज

जिला पंचायत बिलासपुर के आदेश पर 19 फरवरी 2026 को तोरवा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 344, 316 एवं 318 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

अब आगे क्या?

एफआईआर दर्ज होते ही पंचायत क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो संबंधितों पर सख्त कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

बड़ा सवाल

क्या 15वें वित्त आयोग की राशि का उपयोग विकास कार्यों में हुआ या कागज़ों में?
क्या और भी मदों की जांच होगी?
और सबसे अहम—क्या जिम्मेदारों से राशि की वसूली होगी?

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: वर्दी की साख पर सवाल? एएसआई धर्मेंद्र यादव का बेटा आयुष यादव ब्लैकमेलिंग के आरोप में साथियों संग गिरफ्तार

    छह केस, 307 का आरोपी… फिर भी नहीं टूटा हौसला! आयुष यादव की गिरफ्तारी ने सिस्टम पर खड़े किए बड़े सवाल वर्दी की साख पर सवाल या सिस्टम की विफलता? ब्लैकमेल गैंग ने समाज को क्या संदेश दिया बिलासपुर: सरकंडा पुलिस द्वारा उजागर किया गया कथित ब्लैकमेल और उगाही का मामला केवल 14.50 लाख रुपये और लगभग 450 ग्राम सोने के जेवरात की कथित हड़प का मामला नहीं है। यह कानून के डर, परिवारों की सुरक्षा और अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस पर गंभीर सवाल खड़े करता…

    Continue reading
    बिलासपुर: ऋतुपर्णा’ का भव्य लोकार्पण, साहित्यकारों और लोक कलाकारों का हुआ सम्मान

    पं. अमृतलाल दुबे जयंती समारोह में गूंजे लोकगीत, काव्यांजलि और संस्कृति संरक्षण का संदेश बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक साहित्य परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित पंडित अमृतलाल दुबे जयंती समारोह इस वर्ष भी गरिमामय वातावरण में संस्कार भवन, पुराना सरकंडा में आयोजित हुआ। समारोह में चर्चित साहित्यिक कृति “ऋतुपर्णा” का लोकार्पण, साहित्यकारों एवं लोक कलाकारों का सम्मान, लोकगीतों की मनोहारी प्रस्तुतियां तथा भव्य काव्य गोष्ठी आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरे आयोजन में साहित्य, संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *