बिलासपुर लिंगियाडीह मामला: विपक्ष में विरोध जायज़, मगर सत्ता में रहते वक्त भूपेश बघेल क्यों रहे खामोश?
बिलासपुर: विपक्ष में रहकर सरकार का विरोध करना लोकतंत्र की आत्मा है। सड़क से सदन तक आवाज़ उठाना हर राजनीतिक दल का अधिकार भी है और कर्तव्य भी। लेकिन जब यही सवाल सत्ता में रहते हुए अनसुने रह जाएं, तब विरोध की विश्वसनीयता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। बिलासपुर के अपोलो चौक, वार्ड नंबर–52 में पिछले 37 दिनों से चल रहे धरना आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल की मौजूदगी ने एक बार फिर राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है। पट्टाधारी गरीबों…









