बिलासपुर : लोरमी के वरिष्ठ पत्रकार प्रीतम दिवाकर और उनके परिवार पर हुए हमले के विरोध में कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश के सबसे बड़े संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने IG को ज्ञापन सौंपा
लोरमी के वरिष्ठ पत्रकार प्रीतम दिवाकर और उनके परिवार पर असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए जानलेवा हमले ने पूरे प्रदेश में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। रॉड, डंडा और चाकू से सुसज्जित गुंडों ने जिस निर्ममता से परिवार को निशाना बनाया, वह न केवल घोर निंदनीय है बल्कि पत्रकारीय मर्यादाओं पर सीधा प्रहार है। इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए। कौन जिम्मेदार है इस साहसिक हमले के पीछे? अपराधियों की यह हिम्मत आखिर बढ़ी कैसे? पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ…
















