बिलासपुर शिक्षा के मंदिर में कलंक का दाग: गुरु बना अनुशासन का दुश्मन!
बिलासपुर। शिक्षा वह दीपक है जो समाज को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है — पर जब वही दीपक धुएँ में डूब जाए तो सवाल उठना लाज़मी है। रहटाटोर प्राथमिक शाला, मस्तूरी का हालिया मामला यही आईना दिखाता है, जहाँ एक सहायक शिक्षक मनोज कुमार नेताम का मदिरापान और मांसाहार करते हुए स्कूल परिसर में वायरल वीडियो न केवल शर्मनाक है, बल्कि पूरे शिक्षकीय समुदाय की गरिमा पर प्रश्नचिह्न है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने जिस तत्परता से कार्रवाई की है — तत्काल प्रभाव…















